पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की हालत बिगड़ी,


भोपाल। कुछ दिन से भोपाल के नर्मदा अस्पताल में एडमिट पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की हालत में सुधार नहीं होने के चलते हुए उन्हें आज करीब 12 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है। यहां उनका मेंदाता अस्पताल में इलाज होगा।
दरअसल, बाबूलाल गौर को अप्रैल के पहले सप्ताह में पैरालसिस अटैक आया था। काफी लंबे समय तक भोपाल के नर्मदा अस्पताल में उनका इलाज हुआ था। ब्रेन में क्लॉटिंग की वजह से गौर के कुछ अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे। आवाज भी लड़खड़ाने लगी थी। आराम मिलने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनकी तबीयत फिर खराब हुई इसके बाद फिर से उन्हें असप्ताल में भर्ती किया गया। हालत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मेंदाता अस्पताल ले जाया जा रहा है।


Comments
Popular posts
शहडोल में करोड़ों का निवेश, रोजगार का संदेश या सिर्फ एक दिखावा? _चैतन्य मिश्रा
Image
संजय कुमार सिंह बने भगवा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार
Image
बरगवां ऐतिहासिक मेले का नामकरण स्व. पं. शारदा प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की मांग
Image
छापों में मिली काली कमाई: व्यवस्था की कमजोरी और जनता का विश्वास संकट
Image
अनूपपुर: हीरा सिंह श्याम बने भाजपा जिला अध्यक्ष
Image