अरुण जेटली सांस की तकलीफ के चलते एम्स में भर्ती


नई दिल्ली. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को शुक्रवार सुबह 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एम्स ने देर शाम बताया कि डॉक्टरों की टीम जेटली का इलाज कर रही है।फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन उनका हाल जानने एम्स पहुंचे। इससे पहले जेटली का सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का इलाज चल रहा था। वे इस बीमारी के इलाज के लिए 13 जनवरी को न्यूयॉर्क चले गए थे और फरवरी में वापस लौटे थे। जेटली की सेहत पिछले कुछ महीनों से खराब है। छह महीने पहले भी उन्हें कुछ टेस्ट के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए यूके और यूएस जाने की सलाह दी थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में भी वो नजर नहीं आए थे। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था। मई 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद जेटली को वित्त और रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया था। वे 2014 में छह महीने रक्षा मंत्री रहे। बाद में मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री बनाए गए। उनके गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जेटली को 2017 में छह महीने के लिए दोबारा यह प्रभार दिया गया। बाद में उनकी जगह निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री बनीं।


Comments
Popular posts
बरगवां ऐतिहासिक मेले का नामकरण स्व. पं. शारदा प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की मांग
Image
संजय कुमार सिंह बने भगवा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार
Image
राजधानी भोपाल में सिख संगत ने मनाया प्रकाश पर्व, निकाला विशाल नगर कीर्तन
Image
*चैतन्य मिश्रा राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष हुए नियुक्त
Image
छापों में मिली काली कमाई: व्यवस्था की कमजोरी और जनता का विश्वास संकट
Image