पचास रुपये के लिए खुद को मारी गोली ,आत्महत्या का प्रयास

50 रुपए के विवाद में गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी, हालत गंभीर



इंदाैर. बाणगंगा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली उसके पेट में लगी है, उसे गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा विवाद महज 50 रुपए की बात को लेकर हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।मिली जानकारी अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में रहने वाले 45 वर्षीय उमेश मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। वह निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। पता चला है कि ड्यूटी से आने के बाद घर पर 50 के लिए  विवाद हो गया। इसी बात से गुस्से में आए उमेश ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से अपने पेट पर गोली मार ली। परिजनों ने तत्काल 108 को कॉल किया और गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया


Comments
Popular posts
शहडोल में करोड़ों का निवेश, रोजगार का संदेश या सिर्फ एक दिखावा? _चैतन्य मिश्रा
Image
संजय कुमार सिंह बने भगवा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार
Image
बरगवां ऐतिहासिक मेले का नामकरण स्व. पं. शारदा प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की मांग
Image
छापों में मिली काली कमाई: व्यवस्था की कमजोरी और जनता का विश्वास संकट
Image
अनूपपुर: हीरा सिंह श्याम बने भाजपा जिला अध्यक्ष
Image