मुंबई के ओएनजीसी प्लांट में लगी भीषण आग, अब तक 4 लोगों की मौत, कई घायल


महाराष्ट्र में नवी मुंबई के उरण में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन  प्लांट में भीषण आग लग गई है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल बताए जा रहे हैं। आग सुबह लगभग 7 बजे लगी थी। दमकल टीम की कोशिशों के बाद फिलहाल आग पर काबू पाने की खबर है। आग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है।नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने कहा कि आग अब नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं है और साइट के आसपास रहने वाले लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।आग लगने की घटना पर ओएनजीसी ने ट्वीट कर कहा, ''आज सुबह ओएनजीसी के तेल और गैस प्रोसेसिंग प्लांट के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज में आग लग गई। दमकल और संकट प्रबंधन टीम ने फौरन कार्रवाई शुरू कर दी है। आग का तेल प्रसंस्करण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। गैस हजीरा प्लांट डॉयवर्ट की जा रही है और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।' जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चार लोग मारे गए हैं और तीन अन्य घायल हुए हैं। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।


Popular posts
मध्यप्रदेश सशस्त्र बल के जिला बल में संविलियन हेतु मंत्री रामलाल को सौंपा गया ज्ञापन
Image
मुरारी लाल पाण्डेय भ ग वा पार्टी के रास्ट्रीय महा मंत्री नियुक्त
Image
कांग्रेस कमेटी अनूपपुर जिला उपाध्यक्ष बने रियाज अहमद लोगों ने दी बधाइयां
Image
जसवंत और गोलू के आगे रामनगर थाना नतमस्तक, चल रहा है खुलेआम सट्टा का कारोबार
Image
भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के सभी नागरिक हिंदू तथा समान पूर्वजों के वंशज – शोध छात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय
Image