प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी बने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति


अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश में प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी को प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह प्रभार उन्हें सौंपा गया है।प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी विश्वविद्यालय के सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर हैं और शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और शोध कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वे उत्कल कलर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।अपने समर्पित शैक्षणिक कार्यों और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के कारण प्रो. त्रिपाठी विश्वविद्यालय में सर्वमान्य और लोकप्रिय प्रोफेसर हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व शोध कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


Comments
Popular posts
शहडोल में करोड़ों का निवेश, रोजगार का संदेश या सिर्फ एक दिखावा? _चैतन्य मिश्रा
Image
संजय कुमार सिंह बने भगवा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार
Image
बरगवां ऐतिहासिक मेले का नामकरण स्व. पं. शारदा प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की मांग
Image
छापों में मिली काली कमाई: व्यवस्था की कमजोरी और जनता का विश्वास संकट
Image
अनूपपुर: हीरा सिंह श्याम बने भाजपा जिला अध्यक्ष
Image