पंचायत सचिव निकला करोड़पति:लोकायुक्त का छापा



पंचायत सचिव योगेश दुबे के खिलाफ कई गांव वाले शिकायत कर चुके हैं और लंबे समय से लोकायुक्त पुलिस पंचायत सचिव योगेश दुबे के क्रियाकलापों पर नजर रख रही थी। गौरतलब है कि योगेश दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज होने के बाद विशेष न्यायालय इंदौर से सर्च वारंट जारी किया गया था 


इंदौर । इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने  आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज होने के बाद विशेष न्यायालय इंदौर से सर्च वारंट जारी होने के बाद  आज सुबह देपालपुर पंचायत के सचिव योगेश दुबे के घर अचानक छापा मारा।देपालपुर पंचायत सचिव के खिलाफ कई गांव वालो द्वारा की गई  शिकायतों  के बाद  लंबे समय से लोकायुक्त पुलिस पंचायत सचिव योगेश दुबे के क्रियाकलापों पर नजर रख रही थी। ।मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर लोकायुक्त की टीम पंचायत सचिव योगेश दुबे के घर सुबह करीब 5.30 बजे पहुंची और सर्चिंग शुरू की। । स्थानीय सूत्रों के मुताबिक देपालपुर जनपद के ग्राम पंचायत अत्याना पदस्थ सचिव योगेश दुबे की जमीन जायदाद, संपत्ति और बैंक खातों के बारे में लोकायुक्त पुलिस जानकारी जुटा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव के पास अब तक तीन मकान, जमीन, नगदी सहित अन्य सामग्री की जानकारी मिली है। लोकायुक्त डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया अब तक छापे में करीब 15 तोला सोना, 4 लाख 16 हजार रुपए नकद, 2 मकान, देपालपुर में साढ़े 3 बीघा जमीन पाई गई है, जो उसकी आय से कहीं ज्यादा है।लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक 1997 से नौकरी में आए योगेश दुबे की आय अब तक 20 लाख होनी चाहिए थी, जबकि कार्रवाई के महज 2 घंटे में ही इनके पास अब तक करीब 2 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हो चुका है और आगे की जांच और संपत्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है। फिलहाल छापे की कार्रवाई चल रही है और अवैध संपत्ति का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।


 


 


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image