अनूपपुर उप चुनाव मे रमेश सिंह के नाम से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार


सत्येंद्र दुबे :-


अनूपपुर उप चुनाव मे कांग्रेस रमेश सिंह पर लगा सकती है दांव 


अनूपपुर /मध्य प्रदेश में  कांग्रेस के 22 विधायकों के बगावत के बाद रिक्त 2 सीटों के साथ प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना बाकी है,प्रदेश में चौबीस विधानसभा सीटों के उप चुनावों के नतीजे क्या आते हैं, इसकी भविष्यवाणी करना संभव नहीं है, लेकिन भाजपा-कांग्रेस की तैयारी को देखकर लगता है कि उप चुनाव आम चुनाव जैसे रोचक व कड़े होंगे। उप चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनके नतीजों पर मौजूदा प्रदेश सरकार का भविष्य टिका है, उपचुनाव प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा तय करने वाले हैं। प्रदेश में किसकी सरकार अगले चार साल सत्ता चलाएगी, भाजपा की तरफ से 22 सीटों के प्रत्याशी लगभग तय ही माना जा रहा हैं। पा र्टी की तरफ से आधिकारिक घोषणा बाकी है 22 के अलावा 2 सीटों के लिए ही भाजपा को प्रत्याशी तय करना है।वही कांग्रेस की तैयारी बागियों के भाजपा में जाने से पैदा नाराजगी को भुनाने की है। इसलिए कांग्रेस आधी से ज्यादा सीटों पर दूसरे दलों से आए नेताओं को मैदान में उतार सकती है या नए चेहरों पर विचार कर सकती है विंध्य अंचल में कांग्रेस के आदिवासी चेहरा रहे दिग्विजय सिंह के खास बिसाहूलाल सिंह ने बगावत कर अनूपपुर सीेट से इस्तीफा दिया है। जिसके बाद कांगेस अनूपपुर मे जिताऊ चेहरे की तलाश की जा रही है क्षेत्र में चुनावी तपिश बढ़ते ही है। जिले के अनूपपुर विधान सभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। क्षेत्र के चौक-चौराहों, पान दुकानों में लोग कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के बारे में अपने-अपने तर्क प्रस्तुत कर रहे हैं। विधानसभा उप चुनाव के टिकट का दावा पेश करने वालों की फेहरिश्त लंबी है।जिसमें कई प्रत्याशी अपना जोर आजमाइश मे लग चुके हैं जिसमें एक नाम सामने उभर कर आ रहा है जो टिकट की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं, अनूपपुर जिले के ग्राम खाड़ा के निवासी रमेश सिंह जो कि वर्तमान में डिंडोरी जिला में एडिशनल कलेक्टर के पद पर आसीन हैं। एवं जनता के बीच में उनको कार्य करने का अच्छा अनुभव है। साफ सुथरी छवी के साथ पढ़े लिखे निर्विवाद सरल सहज व मिलनसार है, और किसी विशेष गुट से नहीं है इनकी कार्यकुशलता सभी कार्यकर्ताओं के बीच अच्छा समन्वय बनाकर रख सकती हैं एवं अनूपपुर की जनता, कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी खासी पैठ बना रखी है जो उप चुनाव में कांग्रेस को बढ़त हासिल करने में सहयोग प्रदान कर सकती है, एक वर्ग विशेष का कहना है कि रमेश सिंह को यदि टिकट मिलता है तो वे बीजेपी के कद्दावर नेता विसाहू लाल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अब देखना यह है कि अब काँग्रेस आने वाले समय में में किस पर अपना दांव खेलती है।


 


Comments
Popular posts
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
विजय के शिखर पर ठहराव और भारत की वैश्विक छवि
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image