सुनियोजित ढंग से प्लान बना कर हत्या करने वाले 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

राजनगर / रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 06.12. 2020 को फरियादी पूरन पनिका पिता गंगाराम पनिका उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मलगा थाना रामनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि उनका पुत्र चंद्रभान पनिका उर्फ लाला पनिका उम्र 27 वर्ष जो कि ललन केवट के घर के पीछे के सामने की खोलकी में मृत हालत में पड़ा है। जिसकी गर्दन कटी हुई है।रिपोर्ट पर  रामनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 41/20 धारा 174 जा.फौ.एव अपराध क्रमांक 366/20 धारा 302 ता.हि. पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।विवेचना के दौरान लगातार अज्ञात आरोपी के संबंध में कडी मेहनत की गई।  

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

आरोपी कंधी लाल लोनी पिता  राममिलन निवासी ग्राम मलगा के द्वारा अपनी पत्नी से मृतक का अवैध संबंध होना बताया गया। तथा उसे देख लेने के कारण  रंजिश मानकर, आरोपी गढ़ कंघी लाल लोनी, स्वयं एवं अपने जीजा अर्जुन लाल लोनी, बहन शोभा बाई दोनों निवासी दोनों निवासी थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ के हैं। भांजा मनीष लोनी भतीजा जर्नी उर्फ नीरज लोनी पत्नी सुनीता लोनी के साथ मिलकर दिनांक 05.12. 2020 को रात्रि लगभग 8:30 बजे सुनियोजित योजना बनाकर मृतक चंद्रभान पनिका को पत्नी सुनीता लोनी ने अपने घर में बुलवाकर सुनियोजित तरीके से गले में छुरा मारकर हत्या कर दी। वह सभी उसकी लाश को दूर ले जाकर ललन केवट को फंसा देने की नियत से ललन केवट के घर के सामने की खोलकी में  मृतक के शव को उन्होंने रख दिया। 

हत्या के पश्चात आरोपियों ने साक्ष्य मिटाएं पुलिस की विवेचना के दौरान और धाराएं जुड़ी

मृतक के चप्पल ललन केवट के दरवाजे के सामने रख दिए। वह खून के दाग,एव कपड़ो को जला दिया। तथा जमीन को लीप पोत कर राख  व मिट्टी से पूरे साक्ष्य मिटा दिए। पुलिस ने विवेचना के दौरान दो धाराएं और भी लगाई जिसमें धारा 120 (बी) धारा 201 के तहत पंजीबद्ध किया गया।

हत्याकांड में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

इनमें मुख्य रूप से आरोपीगण निम्नलिखित है। (1)कंधी लाल लोनी पिता राममिलन लोनी उम्र 27 वर्ष (2) सुनीता लोनी पति कंधी लाल लोनी उम्र 30 वर्ष (3) नीरज उर्फ जर्नी लोनी पिता रामफल लोनी उम्र 20 वर्ष,(4) मनीष लोनी उम्र 27 वर्ष सभी निवासी ग्राम मलगा थाना रामनगर जिला अनूपपुर के हैं।(5) अर्जुन लोनी पिता भुलाई लोनी उम्र 58 वर्ष  एवं (6 ) शोभा बाई लोनी पति अर्जुन लोनी उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी ग्राम परासी थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।इन सभी को आज दिनांक 14.12. 2020 को गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग किया गया है। आलाजराब धारदार चाकू एवं मृतक का मोबाइल मुख्य आरोपी कंधी लाल लोनी से जप्त किया गया है। 

घटना दिनांक से सिर्फ 8 दिन के भीतर ही सभी हत्या के आरोपी गिरफ्तार

उक्त कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला अनूपपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग कोतमा के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी रामनगर, उप निरीक्षक आर.के. सोनी, उपनिरीक्षक अस्तिक खान, सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह,सहायक उपनिरीक्षक डी.एस.बागरी, प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा, प्रधान आरक्षक अजमेर सिंह, आरक्षक संजीव त्रिपाठी,सनद द्विवेदी, अमित पटेल, राहुल प्रजापति, मदनलाल पाटिल, कपिल देव चक्रवर्ती, विनोद मरावी, दीक्षा असाटी, किरण कुशवाहा, की अहम भूमिका रही है।

मलगा हत्याकांड को सुलझाने  के लिए हमारी पूरी पुलिश टीम दिन रात मेहनत कर कर गोपनीय रूप से जानकारी लेकर, संदेही आरोपियों से पूछताछ कर  इस पुरे  मामले का पर्दाफाश किया है। 

आर.के. सोनी (थाना प्रभारी  रामनगर जिला अनूपपुर)

Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
ज्योति सिंह को भगवा पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर अनुपपुर जिला कार्यकारणी ने दी बधाई
Image