नकली घी और मावा बना रहीं दो फैक्टरी सील


जावरा . खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को रतलाम जिले के आलोट के पास शेरपुर में बिना लाइसेंस के चल रही पवन पोरवाल एवं सुनील जैन की मावा फैक्टरियों पर छापा मारा। यहां वनस्पति घी जैसा अपद्रव्य मिलाकर बड़े स्तर पर मिलावटी घी और मावा बनाया जा रहा था। सुनील जैन की फैक्टरी से अफसरों ने फफूंद लगी 15 किलो क्रीम और अमानक स्तर का 35 किलो मावा जब्त कर नष्ट किया। एक किलो मावे पर फफूंद चढ़ गई थी।


पवन पोरवाल की फैक्टरी से घी के 32 डिब्बे तथा वनस्पति घी जैसे दिखने वाले अपद्रव्य के 2 डिब्बे जब्त किए हैं। सैंपल लेने के साथ ही दोनों फैक्टरी सील कर पंचनामा  बनाया है। दोनों व्यापारी पवन पोरवाल एवं सुनील जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मौके से जो अपद्रव्य मिला है, उसे ये लोग मावे व घी में मिलाते थे। इससे मात्रा बढ़ जाती है तथा सॉफ्टनेस व चिकनापन आ जाता है।


इंदौर : बदबू के कारण नष्ट कराया 60 किलो पनीर :  खाद्य विभाग ने गुरुवार को  सात स्थानों पर दूध और उसके उत्पादों के सैंपल लिए। इसमें एक दुकान सिद्धार्थ इंटरप्राइजेस पर 60 किलो पनीर में बदबू आने के कारण उसे नष्ट करवाया गया। वहीं, 40 किलो पनीर के साथ 30 किलो घी भी जब्त किया गया है। दुकान संचालक ने बताया कि वह पनीर को 185 रुपए के भाव से खरीदकर उसे 220 रुपए के भाव में 56 दुकान क्षेत्र में सप्लाई करता है। इसके अलावा ऑनलाइन ऑर्डर आने पर होटल, रेस्टोरेंट में माल सप्लाई करता है।


खुलासा... ग्वालियर के मोहना में दो डेयरियों पर छह तरह के केमिकल से बनाया जा रहा था सिंथेटिक दूध और घी : मोहना की रघु व बाबा डेयरी में वनस्पति के साथ छह तरह के प्रतिबंधित रसायन मिले हैं। इनसे सिंथेटिक दूध-घी तैयार किया जा रहा था। यहां बुधवार को छापा मारा गया था। दोनों स्थानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रघु डेयरी की जांच में पांच टीन सुमन ब्रांड वनस्पति व साइट्रिक एसिड का डिब्बा मिला। टीम ने स्वीकारा कि यहां मिलावटी घी बनाया जा रहा था। बाबा डेयरी पर भी पांच डिब्बे फार्मलीन, इथनॉल, हाइड्रोजन परॉक्साइड आदि मिला है।


 



Comments
Popular posts
शहडोल में करोड़ों का निवेश, रोजगार का संदेश या सिर्फ एक दिखावा? _चैतन्य मिश्रा
Image
संजय कुमार सिंह बने भगवा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार
Image
बरगवां ऐतिहासिक मेले का नामकरण स्व. पं. शारदा प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की मांग
Image
छापों में मिली काली कमाई: व्यवस्था की कमजोरी और जनता का विश्वास संकट
Image
अनूपपुर: हीरा सिंह श्याम बने भाजपा जिला अध्यक्ष
Image