तकनीकी कारणों से रोकी गई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, वैज्ञानिकों ने बताया सही कदम, जल्द नई तारीख की घोषणा


नई दिल्ली, भारत के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को तकनीकी कारणों से फिलहाल रोक दिया गया है। चंद्रयान-2 सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर उड़ान भरने वाला था, लेकिन तय उड़ान से 56 मिनट 24 सेकेंड पहले तकनीकी खराबी की वजह से इसकी लॉन्चिंग को टाल कर दिया गया। लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा अब बाद में की जाएगी। मिशन को रोके जाने के कुछ देर बाद इसरो की ओर से बयान जारी किया गया। इसरो के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) गुरुप्रसाद ने बताया, ' लॉन्च व्हीकल सिस्टम में लॉन्चिंग से करीब एक घंटे पहले तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण एहतियान आज चंद्रयान 2 मिशन की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा अब बाद में की जाएगी।'देश की वैज्ञानिक बिरादरी ने इसरो के इस कदम को बिल्कुल सही बताया है। तमाम वैज्ञानिकों की ओर से इसको लेकर बयान सामने आए हैं। इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के पूर्व निदेशक जी बालाचंद्रन ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को टाले जाने पर कहा है कि यह बहुत सामान्य बात है। उनके मुताबिक अगर चंद्रयान में कोई भी खराबी तो इसे मिशन पर ऐसे ही नहीं भेज सकते। चंद्रयान-2 पर 1000 करोड़ से ज्यादा का खर्च हुआ है। अब ये वैज्ञानिकों के विश्लेषण पर छोड़ देना चाहिए कि क्या इसमें कोई साधारण परेशानी है या कोई जटिल समस्य़ा।लॉन्चिंग को बंद करना सही निर्णय
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को टाले जाने को डीआरडीओ के सार्वजनिक इंटरफेस के पूर्व निदेशक रवि गुप्ता ने सही कदम बताया है। उनके मुताबिक, चंद्रयान 2 लॉन्च को बंद करना सही निर्णय था। उनके मुताबिक, इतने बड़े मिशन में हम कोई मौका नहीं ले सकते थे। हर हिस्से की कई दौर की टेस्टिंग की जाती है। मिशन के हर पहलू पर हर सेकेंड नजर रखने की जरूरत है।
इससे पहले सोमवार को रात 1 बज कर 54 मिनट और 36 सेकंड पर चंद्रयान 2 मिशन का काउंटडाउन रोक दिया गया। जिस वक्त मिशन का काउंटडाउन रोका गया उस समय मिशन के लिए सिर्फ 56 मिनट 24 सेकेंड बाकी थे। चंद्रयान-2 सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर उड़ान भरने वाला था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को तकनीकी खराबी की वजह से रोक दिया गया।


Popular posts
विकास खण्ड स्तरीय महिला वालीवाल प्रतियोगिता सम्पन्न विजेता, उपविजेता टीम के साथ सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
Image
खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं : चैतन्य मिश्रा
Image
अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत का दर्शा रहा अनूपपुर जिला
Image
पाश्चात्य संस्कृति का चोला ओढ़ साजिश के तहत सनातन संस्कृति पर किया जा रहा है सामूहिक प्रहार
Image
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई अनूपपुर घोषित मुकेश मिश्रा पुनःअध्यक्ष,चैतन्य मिश्रा महासचिव
Image