बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से मिले AK-47, ग्रेनेड व कारतूस


बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक घर पर रेड चल रही है। उनके घर से AK 47, ग्रेनेड और कारतूस बरामद किए गए हैं। एटीएस की टीम ने पूरे घर को घेर रखा  है मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम भी रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार घर के भीतर से एक पीले कवर में कार्बन फ़िल्म के अंदर छुपा के रखा गया अत्याधुनिक AK 47, हैंड ग्रेनेड और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि बरामद हथियार को लेकर ATS की टीम  असमंजस की स्थिति में है। क्योंकि बरामद हथियार AK 47 है या AK 56 इसे कन्फर्म नहीं किया जा सका है। ग्रेनेड के ब्लास्ट की आशंका को देखते हुए बम स्क्वाड की टीम को भी बुला लिया गया है।  शुक्रवार की सुबह से ही मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर पर पटना पुलिस लगातार छोपमारी कर रही है। छापेमारी बाढ़ के लदमा गांव स्थित उनके आवास पर चल रही है। बता दें कि अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी लोकसभा का चुनाव मुंगेर से लड़ी थीं। मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने जदयू सांसद ललन सिंह पर आरोप  लगाया है। उन्‍होंने कहा कि यह सब जदयू सांसद ललन सिंह के इशारे पर हो रहा है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ूं। उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्‍हें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इंसाफ की उम्‍मीद है। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि अनंत सिंह के घर पर कई आपत्तिजनक सामान रखे हुए थे। इसे लेकर शुक्रवार को सुबह से ही छापेमारी की जा रही थी। ग्रामीण एसपी के नेतृत्‍व में छापेमारी की जा रही थी। इसी छापेमारी में पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। 



Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image