कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की जल्द हो सकती है घोषणा


भोपाल /प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही हलचल के बीच गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली रवाना होने से जल्द ही इस बारे में फैसला होने की चर्चा गर्म हो गई है।दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी हाईकमान से अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसकी घोषणा  जल्द  हो सकती है। इधर भोपाल में चहलकदमी तेज हो गई है। बुधवार को अचानक कई विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मंत्री डॉ. गोविंद सिंह  अजय सिंह राहुल के घर जा पहुंचे। इसके अलावा जीतू पटवारी ने भी सक्रियता दिखाई है।इनले अलावा पूर्व मंत्री अनूपपुर विधायक  बिसाहूलाल सिंह ने भी अपनी दावेदारी की  है उनका कहना है कि उनके समर्थन में 31 विधायक हैं जिन्होंने पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर कहा है कि, बिसाहूलाल सिंह को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। इनके मुताबिक बिसाहूलाल सिंह 10 साल विभिन्न विभागों के मंत्री रह चुके हैं और पांच बार विधायक चुनकर आ चुके हैं और इनके साथ कोई विवाद नहीं है जबकि प्रदेश अध्यक्ष बनने के दूसरे दावेदारों के नाम पर विवाद है।  संम्भवतः  इस नई दावेदारी के कारण नए अध्यक्ष की घोषणा टल जाए।हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे कयासों के बीच राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को उम्मीद है किजल्द ही  इस बारे में फैसला हो जाएगा। उन्होंने संभावित नामों का पैनल हाईकमान को सौंप दिया है। कहा जा रहा है कि इस बार फैसला सोनिया गांधी करेंगी।अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, बाला बच्चन, ओमकार सिंह मरकाम, उमंग सिंघार, शोभा ओझा, जीतू पटवारी बिसाहूलाल सिंह आदि के नामों की चर्चा है। 
 


 


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image