हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिकी नेता ने किया पंडित नेहरू की उपलब्धियों को किया याद


जहा एक तरफ बीजेपी सरकार देश की सत्ता में आने के लिये हमेशा  प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को आड़े हाथो लेकर अपना प्रचार प्रसार करती है वही नरेंद्र मोदी के मंच से अमेरिकी सीनेटर ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उपलब्धियों का बखान  किया ।  देश और दुनिया आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को भलीभांती जानती है। यही वजह के कि दुनिया में कही भी भारत की बात चलती है तो पंडित नेहरू का जिक्र जरूर होता है। अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी के मंच से अमेरिकी सीनेटर ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उपलब्धियों का उल्लेख किया। अमेरिकी सीनेटर ने नेहरू के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी जिक्र किया। यूएस हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव के मैजोरिटी लीडर स्टेनी एच. होएर ने कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के विजन के जरिए खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश हैं जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं।अमेरिकी नेता ने जवाहरलाल नेहरू के भारत की आजादी के समय के मध्य रात्रि के भाषण को भी याद किया। उन्होंने महात्मा गांधी के हर आंख के आंसू पोछने की बात का भी उल्लेख किया। गांधी ने कहा था कि जब तक लोगों की आंख में आंसू हैं और वे दुखी हैं तब तक हमारा काम पूरा नहीं हुआ है।इससे पहले एक बड़े पत्रकार ने अमेरिका में नेहरू का जिक्र होने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने  अपने ट्वीट में लिखा, 'भले ही कुछ भारतीय भूल गए हों लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि अमेरिकी संवैधानिक लोकतंत्र में नेहरू के योगदान को नहीं भूले हैं।”


Popular posts
मध्यप्रदेश सशस्त्र बल के जिला बल में संविलियन हेतु मंत्री रामलाल को सौंपा गया ज्ञापन
Image
मुरारी लाल पाण्डेय भ ग वा पार्टी के रास्ट्रीय महा मंत्री नियुक्त
Image
कांग्रेस कमेटी अनूपपुर जिला उपाध्यक्ष बने रियाज अहमद लोगों ने दी बधाइयां
Image
जसवंत और गोलू के आगे रामनगर थाना नतमस्तक, चल रहा है खुलेआम सट्टा का कारोबार
Image
भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के सभी नागरिक हिंदू तथा समान पूर्वजों के वंशज – शोध छात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय
Image