संजय जयसवाल बिहार और सतीश पुनिया राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त


पटना।बिहार बीजेपी के अध्यक्ष को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर शनिवार को विराम लग गया।  भाजपा ने सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि, संजय पुनिया को राजस्थान बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।संजय जायसवाल अभी बेतिया के सांसद हैं। संजय जायसवाल की पहचान साफ छवि के नेता के तौर पर है।संजय जायसवाल भाजपा के कोर वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य समुदाय से हैं। इनको अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पिछड़ा कार्ड भी खेला है। बता दें कि जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में दूसरी बार सरकार बनी तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के भाजपा अध्यक्ष भी मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए।


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image