सीहोर नाले में बही तनिष्का का शव नज़ीराबाद के पास पीपाखेड़ी पार्बती नदी में मिला

सीहोर के जताखेडा नाले में बही नेक्शा की रिलेशन शिप मैनेजर तनिष्का तालरेजा का शव करीब 80 किलोमीटर दूर मिला



भॊपाल। सोमवार की सुबह भोपाल से इंदौर जाते समय सीहोर के जताखेड़ा में नाले में बही नेक्सा की रिलेशनशिप मैनेजर  तनिष्का तलरेजा पिल्लई का शव गुरुवार दोपहर बैरसिया के समीप नज़ीराबाद थाना के सिंधोड़ा पंचायत के पीपाखेड़ी गांव पार्वती नदी में मिल गया। इसमें चार लोगों के शव सोमवार को ही मिल गए थे। तनिष्का को पानी में खोजने के लिए एसडीईआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय पुलिस के 30 लोग जुटे हुए थे।इससे पहले तनिष्का का मंगलवार देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा था। जिस खंती में तनिष्का की तलाश की जा रही थी वह करीब 40 फीट गहरी और लगभग 75 मीटर के दायरे में फैली हुई थी। इसके बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने सौंडा और पार्वती नदी की स्थिति देखी। बुधवार सुबह से आपदा प्रबंधन की टीम यहां तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तनिष्का शव बरामद किया गया।


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
विजय के शिखर पर ठहराव और भारत की वैश्विक छवि
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image