जिले में कृषि कार्य हेतु विकासखंड वार जांच दल गठित 

किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले खाद, बीज तथा दवाई उपलब्ध कराने हेतु जिले के समस्त पंजीकृत निजी एवं सहकारी प्रतिष्ठानों में सामग्रियों के जांच के लिए विकासखंड वार दल गठन किया है


अनूपपुर। किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक ने १५ से ३० नवम्बर तक संचालित विशेष सघन अभियान के तहत रबी सीजन के फसलों हेतु किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले खाद, बीज तथा दवाई उपलब्ध कराने हेतु जिले के समस्त पंजीकृत निजी एवं सहकारी प्रतिष्ठानों में सामग्रियों के जांच के लिए विकासखंड वार दल गठन किया है। विकासखंड जैतहरी सहायक संचालक कृषि वर्षा त्रिपाठी, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एस.पी.मिश्रा, कृषि विस्तार अधिकारी रामाधार सिंह मरावी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर.पी. मिश्रा, विकासखंड कोतमा हेतु सहायक संचालक कृषि एम.पी. चौधरी, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी अशोक कुमार धार्वे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर.एस. नामदेव, विकासखंड पुष्पराजगढ़ हेतु वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एल.एस. उद्दे, कृषि विस्तार अधिकारी एस.के. शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अमर सिंह नेताम शामिल हैं। एन.डी. गुप्ता ने विशेष सघन अभियान के संचालन हेतु विकासखंड स्तर पर संकलित जानकारी को एकजाई कर वरिष्ठ कार्यालय में प्रेषित करने के लिए सहायक संचालक कृषि वर्षा त्रिपाठी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भारत सिंह मार्को, कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार की तैनाती की है। 


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image