कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन 


अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों एवं देश की बदहाल आर्थिक स्थिति के खिलाफ 25 नवम्बर को धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में अनूपपुर जिला मुख्यालय में 25 नवम्बर को मध्य-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिसाहूलाल सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त धरना प्रदर्शन में मध्य-प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी, जिले के समस्त विधायक गण, सभी मोर्चा एवं सहायक, संगठन के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी गण, स्थानीय निकाय के पार्टी पक्ष के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने अपील की है कि 25 नवंबर के दोपहर १२ बजे इंदिरा तिराहा के पास सभी कांग्रेसजनों उपस्थित हो और धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार की जनविरोधी एवं असफल आर्थिक नीतियों के कारण देश में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा म.प्र. के प्रभारी दीपक बावरिया के निर्देश अनुसार केन्द्र की भाजपा सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, बैंकिंग प्रणाली का पतन, सर्वव्यापी कृषि संकट, शासकीय व प्राईवेट नौकरियों का नुकसान, बढ़ती बेरोजगारी को लेकर आम जनता में निराशा का वातावरण बन गया है साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा म.प्र. की जनता के साथ किए जा रहे अन्याय के विरोध में भी प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 14 दिसंबर को नई दिल्ली में भाजपा की केन्द्र सरकार के विरूद्ध कांग्रेस की भारत बचाव रैली भी निकाली जाएगी। जिसमें सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image