12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च और 10वीं की 3 मार्च से शुरू होंगी

भोपाल.  माध्यमिक  शिक्षण मंडल द्वारा   संचालित 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में प्रारंभ होंगी। कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगी, वहीं 12वीं (हायर सेकेंडरी स्कूल) की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक संपन्न होंगी। मंडल के सचिव अनिल सुचारी ने गुरुवार को दसवीं-बारहवीं परीक्षा 2020 का टाइम टेबल जारी कर दिया। यह पहली बार है जब परीक्षाएं मार्च में शुरू होकर मार्च में ही संपन्न हो जाएंगी।


दोनों परीक्षाओं में करीब 19 लाख नियमित और करीब 4 लाख प्राइवेट विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। छात्रों को सुबह 8.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। हालांकि गुरुवार देर रात तक वेबसाइट के अपडेट नहीं होने के कारण वर्ष 2019 की परीक्षाओं का टाइम टेबल उसमें अपलोड दिखाई दे रहा है।


Popular posts
ग्राम पंचायत बिजौडी में भ्रस्टाचार की कलेक्टर और जिप. सीईओ से हुई शिकायत
Image
मुरारी लाल पाण्डेय भ ग वा पार्टी के रास्ट्रीय महा मंत्री नियुक्त
Image
मध्यप्रदेश सशस्त्र बल के जिला बल में संविलियन हेतु मंत्री रामलाल को सौंपा गया ज्ञापन
Image
भगवा कमेटी अनूपपुर जिला के युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने समीर खान लोगों ने दी बधाइयां
Image
कांग्रेस कमेटी अनूपपुर जिला उपाध्यक्ष बने रियाज अहमद लोगों ने दी बधाइयां
Image