झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की सरकार तय


आने वाले समय में दिल्ली, बिहार और बंगाल के विधानसभा चुनाव अहम होंगे। भाजपा के लिए ये चुनाव रणनीतिक तौर इसलिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि विधानसभाओं के चुनावों के परिणाम से यह साबित हो गया है कि इनमें केंद्रीय मुद्दे अपेक्षित तौर पर प्रभावकारी नहीं रहे हैं। लिहाजा, पार्टी को आगे राज्यों के स्थानीय मुद्दे और नेताओं को ही आगे करना होगा।
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के सोमवार को आए परिणामों में झारखंड मुक्ति मोर्चा  गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस और राजद घटक दलों वाले इस गठबंधन को 81 में से 46 सीटें (घोषित और रुझान) मिलने जा रही हैं। यदि रुझान परिणाम में तब्दील हुए तो गठबंधन अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करेगा और झामुमो सबसे बड़ी पार्टी होगी। वहीं, राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ने वाली सत्तारुढ़ भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। वह 12 सीटों के नुकसान के साथ सिर्फ 26 सीटों पर सिमटती दिख रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा के साथी दल-जदयू और लोजपा ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ा था।सबसे अहम यह कि खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास भी जमशेदपुर  सीट पर चुनाव हार रहे हैं। दास ने हार स्वीकार करते हुए कहा है कि 'यह भाजपा की नहीं बल्कि उनकी हार है।' जबकि गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने जीत का श्रेय अपने पिता शिबू सोरेन को देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति साथी दलों के साथ मिल कर तय करेंगे। हेमंत इससे पहले 2013 में राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने और दिसंबर 2014 तक इस पद पर रहे थे।पिछले करीब एक साल में भाजपा के हाथ से पांच राज्य फिसल गए हैं। इस तरह पार्टी का 2017 में जहां देश के 71 फीसद भूभाग पर शासन था, अब वह सिमट कर 35 फीसद पर आ गया है। विश्लेषणों के अनुसार, भाजपा तथा उसके सहयोगी दल दो साल पहले 69 फीसद आबादी पर राज करते थे, जो अब सिमट कर 43 फीसद तक आ पहुंचा है।


झारखंड की जनता ने जो स्पष्ट जनादेश दिया है, इसके लिए मतदाताओं का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं। आज मेरे लिए संकल्प लेने का दिन है। आज का नतीजे गुरुजी शिबू सोरेन के परिश्रम का परिणाम है। आज निश्चित रूप से इस राज्य के लिए नया अध्याय शुरू होगा और इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जिस उम्मीद से लोगों ने वोट दिया है, मैं भरोसा दिलाता हूं कि उनकी उम्मीदें नहीं टूटेंगी :- हेमंत सोरेन 


म झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वषर्षो तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन :- अमित शाह


दलीय स्थिति कुल सीटें : 81,बहुमत का आंकड़ा : 41,झामुमो+ : 46 (+21),भाजपा : 26 (-11),आजसू : 02 (-3),झाविमो : 03 (-5),अन्य : 04 (-2)


Popular posts
ग्राम पंचायत बिजौडी में भ्रस्टाचार की कलेक्टर और जिप. सीईओ से हुई शिकायत
Image
मुरारी लाल पाण्डेय भ ग वा पार्टी के रास्ट्रीय महा मंत्री नियुक्त
Image
मध्यप्रदेश सशस्त्र बल के जिला बल में संविलियन हेतु मंत्री रामलाल को सौंपा गया ज्ञापन
Image
भगवा कमेटी अनूपपुर जिला के युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने समीर खान लोगों ने दी बधाइयां
Image
कांग्रेस कमेटी अनूपपुर जिला उपाध्यक्ष बने रियाज अहमद लोगों ने दी बधाइयां
Image