कर्नाटक उपचुनाव में भारी जीत में बड़े संदेश ढूंढती भाजपा,

उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी विधायक दल के नेता सिद्धारमैया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने 'असंतोषजनक चुनाव परिणाम" का हवाला देते हुए अपने इस्तीफे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे हैं।



नई दिल्ली,। कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों में बड़ी जीत मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा के लिए तो राहत है ही, महाराष्ट्र की घटना से असहज भाजपा के मनोबल को भी बढ़ा गई है।सोमवार को आए फैसले में भाजपा ने पहली बार देवेगौड़ा और वोकालिग्गा के गढ़ केआर पेटा मे भी जीत दर्ज कर यह जता दिया है कि भाजपा नामुमकिन को मुमकिन कर सकती है।कर्नाटक में तो इस जीत को अमेठी और पश्चिम बंगाल की जीत के बराबर देखा ही जा रहा है, तीसरे दौर में पहुंचे झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी यह उत्साहव‌र्द्धक हो सकता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री ने झारखंड के चुनावी दौरे में इसका उल्लेख किया कि कर्नाटक में कांग्रेस ने जनादेश चोरी कर ली थी और अब जनता से संदेश दे दिया है। कर्नाटक में विधानसभा की 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने 12 सीटें जीत ली हैं। इसका सबसे बड़ा असर यह हुआ है कि बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली चार माह पुरानी भाजपा सरकार अब 225 सदस्यीय सदन में अपने दम पर बहुमत कायम रखने कामयाब हो गई है। इसके पहले 208 सदस्यों की प्रभावी संख्या वाले सदन में भाजपा के 105 सदस्य रहे हैं। दो सीटें अभी भी रिक्त हैं। यह उपचुनाव कांग्रेस और जद के 17 बागी सदस्यों की सदस्यता समाप्त होने के बाद कराए गए हैं।उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी विधायक दल के नेता सिद्धारमैया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने 'असंतोषजनक चुनाव परिणाम" का हवाला देते हुए अपने इस्तीफे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे हैं।


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image