क्रिसमस की तैयारियां शहर में शुरू

 


श्योपुर |  दुनियाभर में प्रभु यीशु के जन्मदिवस के मौके पर 25दिसंबर को मनाए जाने वाले ईसाई पर्व क्रिसमस की तैयारियां शहर में शुरू हो गई है। क्रिसमस के मौके पर ईसाई धर्मावलंबी में सेंटपायस स्कूल एवं अल्फा इंग्लिश स्कूल में केक काटकर क्रिसमस मनाएंगे। क्रिसमस पर बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। 
   जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर की रात यीशु के जन्म की विशेष प्रार्थना सभा सेंट पायस स्कूल में होगी। क्रिसमस ट्री की सजावट होगी। घरों पर रोशनी एवं बाहर एक विशेष स्टार लगाया जाएगा। यह स्टार प्रभु यीशु के जन्म स्थान का प्रतीक है। प्रभु यीशु का जन्म गोशाला में हुआ था और इस दौरान आसमान में एक सितारा चमका। जिसने वहां से गुजरने वाले विद्बानों को अपनी रोशनी के माध्यम से यीशु के जन्म के बारे में बताया था। घरों में क्रिसमस केक बनाए जाएंगे और गिफ्ट का आदान प्रदान होगा।



Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image