कृषक अध्ययन भ्रमण सह प्रशिक्षण दल को अपर कलेक्टर बी.डी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


अनूपपुर। सात दिवसीय कृषक अध्ययन भ्रमण सह प्रशिक्षण दल को अपर कलेक्टर बी.डी. सिंह ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ.व्ही.पी.एस. चौहान, सहायक संचालक आत्मा परियोजना निशा सिन्हा, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, कृषक उपस्थित रहे। परियोजना संचालक आत्मा परियोजना एन.डी.गुप्ता ने बताया कि इस दल में जिले के समस्त विकासखंडों से चयनित २० प्रगतिशील कृषक शामिल हैं। यह दल छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न स्थानों में कृषि से संबंधित कार्यो का अवलोकन, भ्रमण एवं कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करेगी। ५ दिसम्बर को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ एग्रीकल्चर सेन्टर सरकन्डा में कृषि तकनीकी, टपक स्प्रिंकलर सिंचाई, औषधी पौधों का अवलोकन, कृषि विशेषज्ञों से चर्चा, उन्नत खेती का अध्ययन एवं प्रक्षेत्र भ्रमण, ६ दिसम्बर को कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा में कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा, उन्नत खेती का अध्ययन, प्रक्षेत्र भ्रमण, ७ दिसम्बर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में मशरूम उत्पादन यूनिट, जर्मप्लाजम कलेक्शन आदि का अवलोकन, कृषि विशेषज्ञों से चर्चा, प्रक्षेत्र भ्रमण, ८ दिसम्बर को कुम्हारी में व्ही.एन.आर.सीड प्रोडक्शन नर्सरी भ्रमण, प्रशिक्षण, वैज्ञानिकों से चर्चा एवं ९ दिसम्बर को राजिम में कृष्णा मुरारी डेयरी फार्म का अवलोकन,गौशाला, जैविक खेती का प्रक्षेत्र भ्रमण, कृषि संबंधित विशेषज्ञों से चर्चा करेगी। 


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image