नर्मदा महोत्सव :पंचायत एवं ग्रामीण विकास के शासकीय सेवकों द्वारा 11 लाख का दिया सहयोग


31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच नर्मदा जयंती के अवसर पर होगा आयोजन
अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकंटक में जीवनदायिनी मॉ नर्मदा के जन्मोत्सव में आयोजित होने वाले अमरकंटक नर्मदा महोत्सव-२०२० हेतु ९ दिसम्बर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरोधन सिंह द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों द्वारा एकत्रित की गई 11 लाख रूपए की राशि अमरकंटक नर्मदा महोत्सव समिति के सुपुर्द की गई। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ सरोधन सिंह ने अपने मासिक वेतन से 11 हजार रूपए की राशि महोत्सव हेतु दान की है। इस दौरान विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि अमरकंटक क्षेत्र को अपेक्षित सम्मान एवं विश्वस्तरीय पहचान दिलाने हेतु इस प्रयास में आगे आकर सहयोग करें। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले भंडारे हेतु, पुष्पराजगढ़ जनपद में शीघ्र ही महोत्सव रथ घर-घर जाएगा एवं परिवारों से स्वेच्छानुसार अन्नदान का सहयोग प्राप्त किया जाएगा। इस दौरान श्रमिक कांग्रेस द्वारा महोत्सव हेतु 11 हजार रूपए की राशि का सहयोग प्रदान किया गया।  


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
विजय के शिखर पर ठहराव और भारत की वैश्विक छवि
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image