प्रदेश सरकार  के खिलाफ भाजपा ने की प्रेसवर्ता

प्रदेश सरकार के खिलाफ  खोला मोर्चा, कहा किसानो से वादा कर मुकर गई सरकार



अनूपपुर। भाजपा ने कृषि और किसान कल्याण के मामले में नाकाम और निकम्मी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के खिलाफ २ दिसम्बर को भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुपम अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में प्रेसवर्ता किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह सेंगर, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी उपस्थित रहे। जहां कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की नाकामी को गिनाया गया, जिसमें ८ प्रमुख बिन्दुओं पर आरोप लगाए है। जिसमें एक वर्ष बीतने के बाद अब तो कर्ज माफी का वचन निभाए जाने, आपदा प्रबंधन और बाद मुआवजा व राहत राशि देने में नाकाम कांग्रेस सरकार, युरिया का संकट निकम्मी और संवेदनहीन कांग्रेस सरकार की उपज, धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की ना व्यवस्था और ना ही मंशा, खेती के लिए किसानो ने १२ घंटे बिजली दे सरकार एवं पिछले वर्ष गेहू समर्थन मूल्य में १६० रूपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि किसानो को देने का वादा कांग्रेस सरकार ने किया था और इसे बकायदा विधानसभा को आश्वस्त किया था, लेकिन सरकार ने किसानो के साथ धोखा किया है और सरकार ने वह राशि आज दिनांक तक किसानो को नही दी। इससे स्पष्ट होता है कि न केवल कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में अंतर है बल्कि गुमराह करना, धोखा देना इनकी आदत है। 


Popular posts
राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक पुरूषोत्तम पटेल का सम्मान समारोह सम्पन्न
Image
कागजी वृक्षारोपण के नाम पर लोकनिधि का व्यय देशहित के विरुद्ध : श्रीधर शर्मा
Image
भाजपा नेता विवेक सरावगी ने ली भगवा पार्टी की ली सदस्यता
Image
जिला जनसंपर्क अधिकारी की चल रही मनमानी के चलते अनिवार्य सेवानिवृत्त देने की मांग
Image
11 वर्षो से पंचायत भवन में लग रही पुलिस चौकी वेंकटनगर , अतिक्रमण के उलझनो में तीन बार आवंटित हो चुकी भूमि
Image