स्थापना दिवस पर देश के लिए कुर्बान नेताओं को किया याद ,कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी-बिसाहूलाल सिंह 
कांग्रेस पार्टी की स्थापना में तमाम बड़े बड़े नेताओं ने अपनी कुर्बानिया दी जिसमें प्रमुख रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस । इन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने अपने जान की कुर्बानी दे दी। आज हम कुर्बान नेताओं की बदौलत स्वतंत्रता के साथ स्वतंत्र हैं। आज उन्हीं के कारण देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं


अनूपपुर /आज भारतवर्ष में जितनी भी पार्टी हैं उसमें सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी काँग्रेस है ।भारतीय जनता पार्टी 1980 में बनी जबकि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 में हुई थी।उक्त आशय के सारगर्भित विचार जिला कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस समारोह मैं मुख्य अतिथि की आसंदी से विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के विधायक पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कही ।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी उस समय बनी जब 300 सालों से अधिक समय अंग्रेजों का शासन था। उनको हटाने एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए और धर्मनिरपेक्षता के साथ यहां के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ। कांग्रेस पार्टी की स्थापना में तमाम बड़े बड़े नेताओं ने अपनी कुर्बानिया दी जिसमें प्रमुख रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस । इन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने अपने जान की कुर्बानी दे दी। आज हम कुर्बान नेताओं की बदौलत स्वतंत्रता के साथ स्वतंत्र हैं। आज उन्हीं के कारण देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों का आव्हान किया कि देश, प्रदेश, जिले के विकास के लिए सभी आगे आएं उन्होंने कहा कि देश मे प्रजातंत्र व्यवस्था कायम करने के लिए देश का विकास करने के लिए कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई। आज जो विकास दिख रहा है वह कांग्रेस की ही देन है । कांग्रेस की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के कुर्बान महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। एवं सभी ने संकल्प लिया की वह एकजुटता के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बान हुए नेताओं के बताएं दिशा निर्देश का पालन करते हुए कांग्रेश को कभी मिटने नहीं देंगे। इसके लिए कांग्रेस जन एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अपना तन मन धन समर्पित कर देंगे। इस अवसर पर जिन प्रमुख नेताओं की उपस्थिति थी उनमें प्रमुख हैं- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ,कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर बाबू शर्मा, प्रेम कुमार त्रिपाठी, संतोष अग्रवाल एडवोकेट, भगवती प्रसाद शुक्ला, वासुदेव चटर्जी एडवोकेट ,शिव कुमार गुप्ता, नगर पालिका प्रशासनिक समिति अध्यक्ष रामखेलावन राठौर ,उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, सदस्य योगेंद्र राय ,रामाधार बैगा, अनिल पटेल ,मुरलीधर पटेल, मोहित पटेल, संजय सोनी, विनय प्रजापति, अशोक सिंह, एहसान अली अंसारी, जोहर अली, श्रीमती विद्या देवी शर्मा ,संध्या वर्मा, नरेश शर्मा ,उदय प्रताप सिंह ,राम लखन, आशीष वर्मा, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

 

Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
ज्योति सिंह को भगवा पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर अनुपपुर जिला कार्यकारणी ने दी बधाई
Image