ब्यावरा CAA रैली में कलेक्टर ने भाजपा नेता को थप्पड़ मारा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया


राजगढ़/मध्‍यप्रदेश के राजगढ़ में रविवार को नागरिकता संशोधन एक्‍ट के समर्थन में निकाली गई एक रैली के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई  रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कलेक्टर निधि निवेदिता से झड़प हो गई। शहर में तहसील के पास कलेक्टर ने धारा-144 का हवाला देते हुए रैली न निकालने के लिए कहा। उनकी इस बात पर रैली में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इससे कलेक्टर नाराज हो गईं और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भीड़ को रोकने के लिए दौड़ लगाकर भीड़ में घुसकर लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपने लगी। इस दौरान भीड़ में से दो लोगों ने डिप्टी कलेक्टर के साथ अभद्रता कर दी।  कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल पकड़क खींच दिए। इस पूरे विवाद के दौरान प्रिया वर्मा ने एक कार्यकर्ता को भी जमीन पर पटक दिया।इसके तुरंत बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें तीन कार्यकर्ताओं के सिर फट गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल डीआईजी डॉ. अशीष शहर ब्यावरा पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन मामले में 3 महिला कार्यकर्ताओं सहित करीब 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image