मॉब लिंचिंग/ बच्चा चोरी की अफवाह के बाद भीड़ ने 6 लोगों को पीटा,एक की मौत

पीड़ित उज्जैन जिले के लिंबी पिपलिया गांव के रहने वाले हैं। वे सभी मजदूरों से अपना एडवांस रुपया लेने गांव पहुंचे थे, जहां रुपए नहीं देने का मन बना चुके मजूदरों ने बच्चा चाेरी की अफवाह फैला दी



मनावर/ धार जिले में बुधवार को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 6 लोगों को लाठी और पत्थरों से बुरी तरह पीटा। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है। हालांकि, एक युवक मौके से भाग गया था मगर उसे भी गंभीर चोट आई हैं। भीड़ ने युवकों की दो कारों में तोड़फोड़ की। घटना तिरला इलाके के खड़किया गांव की है। पीड़ित उज्जैन जिले के लिंबी पिपलिया गांव के रहने वाले हैं। वे सभी मजदूरों से अपना एडवांस रुपया लेने गांव पहुंचे थे, जहां रुपए नहीं देने का मन बना चुके मजूदरों ने बच्चा चाेरी की अफवाह फैला दी।पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया- 2 गाड़ी में 5 से 6 लोग आए थे। इन्होंने मजदूरों को एडवांस पैसे दिए थे। मजदूर और किसानों के बीच पैसे का लेनदेन का विवाद था। मजदूरों ने मजदूरी नहीं की थी और यह वापस गांव लौट आए थे। तिरला के खिड़कियां गांव में इन लोगों को बुलाया गया। इन पर पत्थरबाजी की गई। इनका पीछा किया गया। बोरलाई गांव के पास इनके साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं। 3 लोग नामजद हैं और अन्य 15 से 20 लोग हैं जो इस घटना में शामिल हैं। बलवा 302 और 307 आईपीसी की धारा लगाई गई है। जांच जारी है।  


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image