मैं कांग्रेस के साथ शुरू से था और हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहूंगा:-बिसाहू लाल सिंह

बिसाहू लाल भोपाल आ गए हैं और थोड़ी देर में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे



भोपाल. भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों के बीच5 दिन से लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह रविवार को बेंगलुरु में मिले। खबर लगते ही कमलनाथ ने गृह मंत्रीमंत्री बाला बच्चन और पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल को बेंगलुरु भेजा। मुख्यमंत्री ने इंदौर से बिसाहू लाल को लाने के लिए सरकारी हवाई जहाज भी रवाना किया। बिसाहू लाल भोपाल आ गए हैं और थोड़ी देर में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह और रघुराज कंषाना अब भी लापता हैं। दोनों के जल्द वापस लौटने की संभावना जाहिर की जा रही है।हालांकि, हरदीप सिंह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को पहले ही भेज चुके हैं।बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बैठे पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल और विधायक बिसाहूलाल सिंह।पर्यटन मंत्री ने बिसाहू लाल के साथ फोटो पोस्ट की पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वे बिसाहू लाल के साथ नजर आ रहे हैं। बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ शुरू से था और हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को उनका पूरा समर्थन है। बिसाहू लाल के बेटे तेज प्रताप ने शुक्रवार को भोपाल में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।बताया जा रहा है कि वरिष्ठ होने के बाद भी मंत्री नहीं बनाए जाने से कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं। हरदीप सिंह और रघुराज कंषाना अभी भी लापता, है। 


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image