थप्पड़ की गूँज सत्ता बदलते ही सुनाई दी/ निधि निवेदिता को हटाया , SDM प्रिया वर्मा की भी छुट्टी

एक्शन में शिवराज सरकार , कमलनाथ सरकार में निगम मंडलों में नियुक्ति के समस्त  फैसले रद्द किए



भोपाल ।मध्य प्रदेश में राजगढ़ के ब्यावरा में नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में रैली निकालने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता को पद से हटा दिया गया है। एसडीएम रही प्रिया वर्मा को भी हटाया गया है। इतना ही रीवा नगर निगम कमिश्नर को पद से हटाने की खबर सूत्रों की हवाले से मिली है। शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था और कहा था कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई जरूर होगी।पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से विवाद के कारण चर्चा में रहे रीवा नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। निधि निवेदिता की जगह नीरज कुमार सिंह को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है, जबकि सभाजीत की जगह अब अर्पित वर्मा रीवा नगर निगम कमिश्नर होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार में निगम मंडलों में की गयी नियुक्तियों को भी निरस्त कर दिया है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा, पिछड़ा वर्ग आयोग में जेपी धनोपिया और बाल आयोग में अभय तिवारी की नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।


Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image