मुंबई में लॉकडाउन की उडी धज्जियाँ /लॉकडाउन 2 से घबराए हजारों मजदूर बांद्रा स्टेशन पर हुए इकट्ठा पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

लॉकडाउन 2 से घबराए हजारों मजदूर बांद्रा स्टेशन पर हुए इकट्ठा, सरकार के आश्वासन के बाद वापस लौटेपुलिस ने किया बल का इस्तेमाल। 
कोरोना वायरस के खिलाफ़ देश जंग लड़ रहा है. लॉकडाउन 3 मई तक आगे बढ़ा दिया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन 2 के ऐलान के साथ ही प्रवासी मजदूर घबराने लगे। जिसके बाद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हजारों प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। धीरे-धीरे हजारों की संख्या में लोग जुट गए। इन मजदूरों के जहन में लॉकडाउन 2 के ऐलान के साथ ही कई तरह की बेचैनी पैदा हो गई थी, जिसका नतीजा ये रहा कि सभी बांद्रा स्टेशन पहुंच गए। हालांकि सरकार और अधिकारियों की ओर से समझाने के बाद ये सभी मजदूर शांति से वापस लौट गए।जमा हुए मजदूरों का कहना है था कि उन्हें थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। दूसरे राज्य में हैं तो थोड़ी घबराहट भी हो जाती है। मजदूर लगातार मांग कर रहे थे कि हमे घर वापस भेजने का इंतजाम किया जाए। पुलिस की ओर से यह घोषणा भी की गई कि कोई ट्रेन नहीं चलने वाली है। लेकिन बावजूद इसके जब लोग यहां से नहीं हटे, लेकिन सरकार और अधिकारियों से बात करने के बाद मजदूर माने और वापस लौट गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर उनसे बात की और उन्हें समझाने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ का एक हिस्सा हिंसक हो गया इसलिए उन्हें नियंत्रित करने के लिए बल का इस्तेमाल करना पड़ा



Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image