परशुराम जयंती आरोग्य दिवस के रूप में मनाएगा आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा-चैतन्य मिश्रा


लॉक डाउन की पालन करते हुए मंत्र जाप व संकल्प आदि घरों व आश्रय स्थलों पर ही किया जाए    


अनूपपुर /आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के अनूपपुर जिला अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने बताया कि आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा भगवान परशुराम जन्मोत्सव को आरोग्य सिद्धि दिवस के रूप में मनाएगा। इस दिन ब्राह्मण महासभा से जुड़े देशभर के कार्यकर्ता जरूरतमंदों के लिए यथा संभव  भोजन प्रशाद का प्रबंध करने का संकल्प लेंगे। साथ ही कोरोना से देश को निजात दिलाने के लिए जगत के पालन हर भगवन विष्णु जी के छठे अवतार ब्राह्मण कुल देवता की घर पर ही पूजा अर्चना करेंगे ,शनिवार को आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ल व टीम ने  इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का संकल्प के साथ आगाज किया और  कहा की भगवान परशुराम विष्णुजी के छठे अवतार और सात चिरंजीवी में एक हैं, जो कलयुग के समय आज भी इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती दोनों मनाई जाएगी और कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन की पालन करते हुए मंत्र जाप व संकल्प आदि घरों व आश्रय स्थलों पर ही किया जाएगा     



Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image