अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों की वापसी के साथ ही मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर योजना का लाभ सुनिश्चित करने हेतु शासन ने दिए निर्देश

 


अनूपपुर / देश के विभिन्न राज्यों में मध्यप्रदेश राज्य के अनेक मजदूर, लॉक डाउन के कारण फसे हुए हैं। इन मजदूरों को राहत के रूप में रू. 1000/- मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर योजना अंतर्गत प्रदान किए जा रहे हैं। विभिन्न राज्यों से मजदूर अपने शहर को निरंतर लौट रहे हैं। राज्य के एंट्री पॉइंट पर संबंधित ज़िला प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूर को अपने निवास स्थान के जिले भेजने हेतु बस एवं अन्य साधन की व्यवस्था की जा रही है। राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि एण्ट्री पॉइंट के जिले में मजदूरों के नाम, मोबाइल नंबर एवं मध्य प्रदेश में निवास स्थान की जानकारी उनके जिलेवार बस में बैठने के पूर्व अनिवार्यतः संकलित की जाये। सबंधित निवास स्थान के जिला प्रशासन से उक्त जानकारी साझा की जाए ताकि योजना अंतर्गत वह राहत राशि संबन्धित मजदूर के खाते में डाल सके। इस प्रकार वापस लौट रहे मजदूरों के संबंध में उक्त प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रत्येक जिला अपने कण्ट्रोल रूम के माध्यम से मजदूरों से संपर्क कर उनके बैंक खाता नम्बर, IFSC कोड आदि की जानकारी संकलित कर तत्काल उनके खाते में रू. 1000/- राशि अनिवार्यतः जमा कराया जाना सुनिश्चित करें। निवास स्थान वाले ज़िला प्रशासन का यह दायित्व होगा कि वह जिले के अंदर आ रहे मजदूरों की जानकारी के सम्बंध में आवश्यक परीक्षण करा भुगतान सुनिश्चित कराये कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने उक्त निर्देशो की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
विजय के शिखर पर ठहराव और भारत की वैश्विक छवि
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image