मध्य प्रदेश में एक ट्रक पलटने से उसमें सवार 5 प्रवासी मज़दूरों की मौत, 11 घायल 


नरसिंहपुर/नरसिंहपुर  में पाठा गांव में शनिवार रात एक ट्रक पलटने से उसमें सवार 5 प्रवासी मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हैं। ये मज़दूर आम ले जा रहे ट्रक में हैदराबाद से आगरा (उत्तर प्रदेश) जा रहे थे। 2 घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है, 2 गंभीर हैं जबकि बाकी की हालत स्थिर है।