मंत्री मंडल का विस्तार लाल परेड ग्राउंड या मिंटो हाल में हो सकता है...

राजभवन कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित होने के बाद जगह की तलाश


भोपाल। कोरोना संकटकाल के चलते शिवराज मंत्री मंडल का विस्तार टलता हुआ नजर आ रहा है। इसकी वजह राजभवन में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद गवर्नर हाउस को कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। अब यहां अगले 15 दिन तक सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। और तो और यहां कार्य करने वाले स्टाफ को भी अपने घर से काम करने के निर्देश जारी कर दिये गये है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार के होने वाले मंत्री मंडल विस्तार पर संशय पैदा हो गया है। सरकार के लिए मंत्री मंडल का विस्तार भी जरूरी है। क्योंकि कभी भी उप चुनाव की घोषणा हो सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोशिश है कि जल्द से जल्द विधायकों को जिम्मेदारी सौप कर उन्हें उनके जिलों में भेजकर चुनावी तैयारी शुरू की जाए। अब इस संकट के समय में सरकार चाहे तो मंत्री मंडल का विस्तार राजधानी के लाल परेड ग्राउंड या पुराना विधानसभा भवन यानी मिंटो हाल में करा सकती है। इधर मंत्री मंडल में जगह पाने के लिए विधायकगण कोशिश मे जुट गये है। अब देखना होगा सरकार कब और क्या फैसला लेती है। 


 


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
विजय के शिखर पर ठहराव और भारत की वैश्विक छवि
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image