रेल दुर्घटना पर मुख्यमंत्री प्रभारी मंत्री सहित कमिश्नर ने किया शोक व्यक्त

 


शहडोल संभाग के 16 मजदूरों की औरंगाबाद रेल दुर्घटना  मृत्यु पर कमिश्नर ने गहरा दुख व्यक्त किया
कलेक्टर शहडोल ने  मृतकों के परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया,कलेक्टर उमरिया ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा,मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी
 शहडोल / प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं शहडोल संभाग की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने औरंगाबाद रेल हादसे में शहडोल संभाग के 16 मजदूरों के दुखद मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार मृतक मजदूरों के परिवारों के साथ खड़ी है| मुख्यमंत्रीने कहा है कि इस दुख की घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद करेगी| मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है|  कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग के डॉ.अशोक कुमार भार्गव ने औरंगाबाद रेल हादसे में शहडोल संभाग के लगभग 16 मजदूरों की मृत्यु होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है| कमिश्नर ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में  शासन मृतकों के परिवारों के साथ है तथा उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी| कमिश्नर ने कहा है कि औरंगाबाद रेल हादसे में मृतकों के परिजनों के पात्रता का परीक्षण किया जा रहा है तथा उन्हें पात्रता के अनुरूप संबल योजना एवं अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाएगा| औरंगाबाद रेल दुर्घटना में शहडोल संभाग के 16 मजदूरों की दुखद हादसे की  सूचना मिलने पर कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग डॉ अशोक कुमार भार्गव ने कलेक्टर शहडोल एवं कलेक्टर उमरिया से चर्चा कर इस दुर्घटना में मृतक परिवारों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए| इसी तारतम्य में कलेक्टर शहडोल डॉ.सत्येंद्र सिंह ने आज जयसिंह नगर विकासखंड के ग्राम अंतोली  तथा बैरिहा पहुंचकर रेल हादसे में मृतक व्यक्तियों के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया,तथा  मृतकों  के परिजनों को  हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया| कलेक्टर उमरिया ने भी औरंगाबाद रेल हादसे में मृतक के परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया  तथा घोषणा की जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को अंत्येष्टि योजना के तहत 5-5 हजार   रूपए तथा जिला स्तर पर मदद  उपसमिति से 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कलेक्टर द्वारा की गई तथा घायलों को 25 -25 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है| उमरिया जिला प्रशासन द्वारा मृतकों की जानकारी मिलते ही संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को  संबंधित गावो  में भेजा गया| अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों द्वारा औरंगाबाद रेल दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया गया|


Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image