भारत सरकार, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, राज्य मंत्री श्री पटेल पहुँचे अमरकंटक

विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ नर्मदा स्वच्छता श्रमदान अभियान में होंगे शामिल



अनूपपुर/  भारत सरकार, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद पटेल अमरकंटक गुरुवार शाम अमरकंटक आए। आगमन पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा द्वारा आपका स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल, नपाध्यक्ष अमरकंटक प्रभा पनाड़िया, जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम, उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्री पटेल कल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रातः 7 से 8 बजे पुष्कर सरोवर, रामघाट में माँ नर्मदा स्वच्छता श्रमदान अभियान में शामिल होंगे। प्रातः 9:30 से 10 बजे धार्मिक आध्यात्मिक गुरुओं से भेंट करेंगे। प्रातः 10 से 11:30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात् 11:30 बजे से स्मार्ट सिटी, सिंचाई एवं जल संसाधन, पर्यटन आदि विषयों पर ज़िला प्रशासन एवं सम्बंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक उपरांत श्री पटेल अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, रात्रि विश्राम अमरकंटक में रहेगा। 6 जून को प्रातः 10 बजे आप अमरकंटक से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
विजय के शिखर पर ठहराव और भारत की वैश्विक छवि
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image