अनूपपुर के एक स्कूल से 14 बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन.

 


 


अनूपपुर / जिले में एक विद्यालय ऐसा भी है जहां से कक्षा पांच के १४ बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय के लिये हुआ है। विद्यालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महर्षि एंग्लोजर्मन स्कूल राजेन्द्रग्राम के १४ से १७ बच्चे लगभग प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय के लिये चयनित होते हैं। इस विद्यालय में छात्रावास की सुविधा दी गयी है , जिससे दूरस्थ अंचल के बच्चों को बड़ी सुविधा प्राप्त है। इस वर्ष भी नि: शुल्क प्रवेश देते हुए ४ महीने के शुल्क छूट की घोषणा की गयी है। विद्यालय के व्यवस्थापक एवं प्राचार्य अशोक कुशवाहा के मार्गदर्शन में १००% बच्चे हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी पास हुए हैं। अब इनके द्वारा जिला मुख्यालय परसवार में भी महर्षि एंग्लोजर्मन विद्यालय की स्थापना की गयी है, जिसमें प्रवेश दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष दीपाली तिवारी, देवांश रजक,कहकसा परवीन,प्रगति पटेल, श्री सराफ, अंकित बंजारा,चंद्रमणि महरा,दीप्ति मरावी,झालेन्द्र सिंह,प्रियांशु सिंह,नीलम मार्को, तनुश्री मार्को,योगिता सोनवानी,कविराज सिंह का चयन नवोदय विद्यालय के लिये हुआ है।


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
विजय के शिखर पर ठहराव और भारत की वैश्विक छवि
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image