बरगवां को नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति . मुख्यमंत्री श्री चौहान, मंत्री बिसाहूलाल के प्रति जताया आभार…

 



अनूपपुर / जिला अंतर्गत जैतहरी विकासखंड के बरगंवा को अतिशीघ्र नगरपंचायत बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उम्मीद है कि पन्द्रह अगस्त के पूर्व यहाँ मुख्य नगरपालिका अधिकारी की नियुक्ति हो जाएगी। इस सूचना से बरगवां क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने बरगवां को नगरपंचायत बनाने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हे धन्यवाद प्रेषित किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरगंवा अन्तर्गत अमलाई स्टेशन, बापू कालोनी, सोडा फैक्ट्री, अमलाई कालरी को मिलाकर बरगवां नगरपंचायत बनाने की मांग वहाँ के निवासियों ने बिसाहूलाल सिंह से की थी। मंत्री श्री सिंह ने बरगवां को नगरपंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत किया था। श्री सिंह के प्रस्ताव अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरगवां को नगरपंचायत बनाने की अनुमति प्रदान की है। बरगवां नगर पंचायत की घोषणा के साथ ही पन्द्रह अगस्त के पूर्व यहाँ मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैठाने की तैयारी हो चुकी है। जिसके बाद विधिवत नगरपंचायत का संचालन होगा। बरगवां नगरपंचायत बनाए जाने की स्वीकृति मिलने पर सतीश मिश्रा, संदीप पूरी, राजेश मिश्रा विवेक पांडेय पवन चीनी संतोष टण्डन, सत्यनारायण सोनी के साथ स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं।


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image