भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर - रामलाल


  अनूपपुर / उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है। पार्टी पदाधिकारियों का उत्साह चरम पर है, हम सब एकजुट होकर यह चुनाव जीतने जा रहे हैं। 18 जुलाई, शनिवार को फुनगा एवं पसान मंडल सम्मेलन का आयोजन क्रमश: बदरा एवं भालूमाडा मे किया गया। कार्यक्रम मे पधारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने व्यक्त किये। 


अनूपपुर उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरा एवं भालूमाडा मे आयोजित मंडल सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को श्री रौतेल के साथ जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, रामदास पुरी,दिलीप जायसवाल,नरेन्द्र मरावी, सिद्धार्थ सिंह, मुनेश्वर पाण्डेय, शिवराज दत्त त्रिवेदी ने संबोधित किया। 


विभिन्न बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पसान एवं फुनगा मंडल के मुख्य वक्ताओं क्रमशः रामलाल रौतेल तथा दिलीप जायसवाल ने प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से उर्जा का संचार किया। श्री रौतेल ने कहा कि भाजपा संगठन सिर्फ चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं रहता। हम पूरे पांच साल लगातार जनसेवा करते हैं। हमारे बूथ कार्यकर्ता आम जनता के सुख दुख के सच्चे सहभागी हैं। प्रदेश में सत्ता बनी रहेगी ,तभी तमाम विकास कार्य गतिमान रहेंगे। प्रदेश व केन्द्र की सरकार का डबल इंजन आम जनता के समग्र विकास, देश- प्रदेश की मजबूती के लिये पूरी ताकत से काम कर रहा है। प्रदेश मे मजबूत सरकार बनी रहे ,इसलिये अनूपपुर चुनाव जीतना बहुत जरुरी है। 


दिलीप जायसवाल ने सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएं। जिलाध्यक्ष ब्रजेश गॊतम ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए उसे झूठी तथा जनाधारविहीन पार्टी बतलाते हुए कहा कि इनका वक्त अब बीत गया। कांग्रेस के पास ना नेता है, ना कार्यकर्ता । वह इतिहास बन कर रह गयी है। अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मरावी ने युवाओं से आह्वान किया कि एकजुट होकर बूथ स्तर पर कडी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र मे नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश मे शिवराज सिंह सरकार आम जनता की सरकार है।  कार्यक्रम में राम अवध सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, लाल बहादुर जायसवाल,उमेश मिश्रा, उदयप्रताप सिंह, अशोक लाल, श्रीमती सुमन गुप्ता, राजू गुप्ता, वंदना भागीरथी पटेल, तेजभान सिंह, मुकेश पटेल,ग्यानेन्द्र सिंह, अमोल सिंह,, मनोज दुबे, मनोज सिंह, राजेश सिंह, चंडीकांत झा , मोंटी सिंह, डा विष्ण , सुनील मिश्रा, भागीरथी पटेल, स्वप्निल पाण्डेय, अजय द्विवेदी,सुनील पटेल,अजय गुप्ता, रामकुमार चौधरी, विनोद तिवारी, रामकिशोर गौतम, बेलाल अहमद,प्रकाश नामदेवके साथ फुनगा, पसान मंडल अन्तर्गत सभी बूथ के कार्यकर्ता शामिल हुए।‌ अनूपपुर उप चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों से बढत बना रखी है। तीन दिन के अन्दर चचाई, अनूपपुर, फुनगा, पसान मंडल के सम्मेलन हो चुके हैं। रविवार लाकडाऊन होने के कारण आने वाले दिनों में जैतहरी तथा अनूपपुर ग्रामीण मंडल के दूसरे हिस्से में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image