प्रधानमंत्री के उद्बोधन से कार्यकर्ताओं के मन में नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार हुआ:- बिसाहूलाल

‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम. मे भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी की बात चीत कहा हमारा संगठन चुनाव जीतने की मशीन नहीं है,बल्कि संगठन का मतलब है सेवा 



 


भोपाल /भाजपा के वरिष्ठ नेता और मप्र शासन के केबिनेट मंत्री बिसाहूलाल ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम की प्रस्तुति में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी  के संबोधन ने करोड़ों कार्यकर्ताओं को  समाज सेवा करने कीनई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की है।मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ केबिनेट मंत्री मप्र शासन बिसाहूलाल आज प्रदेश कार्यालय में सेवा ही संगठन कार्यक्रम की ऑनलाइन प्रस्तुति में शामिल हुए बिसाहूलाल ने कहा कि  प्रधानमंत्री  प्रेरणा एवम् राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश से कोरोना काल में लॉक्डाउन के बीच  जो भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने गरीबों,प्रवासी मजदूरों श्रमिकों जरूरतमंदों की सेवा की ओ देश के इतिहास में अद्भुत उदाहरण है। देश के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर भय के बीच भी गरीबों का भरोसा बनने का काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री जी ने अपने वक्तव्य में आगाह किया कि कोविड-19 का खतरा बना हुआ है और त्योहार का मौसम शुरू होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और जागरुकता फैलाने को कहा। और मोदी जी ने य़ह भी कहा कि जिस वक्त सभी लोग खुद को बचाने में व्यस्त हैं, उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया! कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री बिसाहुलाल जी प्रदेश महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से शिष्टाचार सौजन्य भेट कर आगामी कार्यो के बारे में चर्चा की! इस अवसर पर उनके साथ अनूपपुर विधानसभा निर्वाचन के सह संयोजक सिद्धार्थ शिव सिंह भी उपस्थित थे


Comments
Popular posts
सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में भगवा पार्टी ने की जल व्यवस्था, जनसेवा का दिया संदेश
Image
भगवा पार्टी के ज्ञापन का हुआ असर,कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image
रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का कार्य प्रारंभ
Image
विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के साथ बिजली,पानी और ठंडी हवा की व्यवस्था हेतु सौंपा ज्ञापन
Image