प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में बहेगी विकास की गंगा--बिसाहू लाल


अनूपपुर/कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन बिसाहूलाल सिंह का अनूपपुर आगमन पर ग्राम परासी में स्थानीय जनो द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री सिंह द्वारा ग्राम परासी में जमुना-परासी-धुरवासिन मार्ग लागत 2 करोड़ 84 लाख 74 हजार एवं 99 लाख 46 हज़ार लागत की आवर्धन नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया।   श्री सिंह ने स्थानीय जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। श्री सिंह ने कहा हर वर्ग, हर धर्म, हर तबके के लोगों को चाहे शहरी क्षेत्र हो अथवा ग्रामीण, विकास कार्य तेज गति से सम्पादित किए जाएँगे। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु घर-घर जल की सुविधा, बिजली, सिंचाई के साधन, आवागमन के उच्च गुणवत्तापूर्ण मार्ग समस्त अधोसंरचनाओ के विकास हेतु कार्य किए जाएँगे। आपने कहा अनूपपुर क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु मैं सदैव प्राथमिकता के साथ प्रयास में लगा रहूँगा।   आपने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, सिंचाई के साधन की उपलब्धता, जल प्रदाय व्यवस्था हेतु करोड़ों के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। जिनमे शीघ्र कार्य प्रारम्भ होंगे। श्री सिंह ने कहा कि धनपुरी एवं चोलना जलाशय हेतु बजट स्वीकृति हो चुकी है, जिससे स्थानीय जनो को सिंचाई के साधन प्राप्त होंगे। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार हेतु शीघ्र ही 10 उप स्वास्थ्य केंद्रों में निर्माण कार्य चालू होगा। आपने कहा कि प्रदेश के साथ साथ अनूपपुर के स्थानीय जनो की समस्याओं के निराकरण हेतु मैं पूरी तत्परता से लगा हुआ हूँ।


 


ग्रामीण जनो को कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों को अपनाने की कैबिनेट मंत्री ने दी समझाइश


 


कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने इस दौरान ग्रामीण जनो को समझाइश देते हुए कहा कि कोरोना का संकट अभी ख़त्म नही हुआ है, कोरोना से लड़ाई हेतु सतत रूप से प्रयास ज़ारी है। इस हेतु समस्त नागरिकों से अपील है कि कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों का सतत रूप से पालन करें। सार्वजनिक स्थलों में जाने पर अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें एवं नियमित रूप से साबुन से हाथ साफ़ करते रहें अथवा सैनिटाईज़र का प्रयोग करें। कोरोना से लड़ाई हेतु योद्धा बनकर सहयोग करें। इस दौरान कार्यपालन यंत्री पीएचई संतोष साल्वे ने बताया कि आवर्धन नल जल योजना अंतर्गत ग्राम परासी के जो घर छूट गए थे उन सभी को आवर्धन नल जल प्रदाय योजना में शामिल किया गया है, परासी के हर घर में 6 माह के अंदर जल पहुँचेगा। श्री साल्वे ने कहा कि ज़िले के हर नागरिक क़े घर तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल पहुँचाने हेतु अनवरत रूप से कार्य ज़ारी है। शासन की मंशानुसार 2024 तक ज़िले के हर घर में नल जल सुविधा होगी। इस दौरान आपके द्वारा योजना सम्बंधी जानकारी स्थानीय जनो को प्रदान की गयी। कार्यपालन यंत्री पीडबल्यूडी अनिल मिश्रा ने बताया कि जमुना परासी धुरवासिन मार्ग लम्बाई 7 किमी का कार्य 9 माह की अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। मार्ग की फार्मेशन विड्थ 3.75 मीटर एवं कुल चौड़ाई 7.5 मीटर रहेगी।  इस दौरान कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसडीएम कमलेश पुरी, नगरपरिषद पसान पूर्वअध्यक्ष रामअवध सिंह, ग्राम पंचायत परासी सरपंच वीरेंद्र सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, अन्य विभागीय अधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा आम जन उपस्थित थे।


Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image