देश में 10 लाख नये सदस्य बनायेगा सेवादल-चन्द्रप्रकाश वाजपेयी

 



 


अगस्त क्रांति दिवस पर ध्वजा रोहण कर निकाली तिरंगा यात्रा सेनानियों का हुआ सम्मान


 


अनूपपुर/ मुख्यालय में कांग्रेस सेवादल द्वारा अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ध्वजा रोहण के पश्चात तिरंगा यात्रा निकालकर संविधान बचाव पदयात्रा का आगाज किया गया कार्यक्रम बैठक में सेनानियों का सम्मान किया गया कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव म.प्र. प्रभारी पूर्व विधायक सीपत छत्तीसगढ मुख्य रूप से उपस्थित रहें कार्यक्रम में वन्दे मातरम् गान के पश्चात राष्ट्र पिता महात्मा गांधी कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डा. एन.एस हार्डिकर पूर्व प्रधानमंत्री कांग्रेस सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजली देकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया बैठक कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का एवं देश के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों को श्रद्धांजली दी गई वहीं उनके परिवारों के सदस्यों को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया जिसमें स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्व. चन्द्रमौली शर्मा के पोते पत्रकार चैतन्य मिश्रा का साल व श्रीफल से सम्मान किया गया वहीं छ.ग0 नक्सली हमले में शहीद हुए ग्राम हर्री बर्री के स्व. सोभनाथ राठौर के पिता बाबूलाल राठौर का भी सम्मान किया गया वहीं कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार का सम्मान किया गया वहीं दो मीनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं में एक नई उर्जा का संचार कराने का कार्य किया वहीं वन टू वन सभी पदाधिकारियों से मुखातिब हुए वहीं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी कराया गया बूथ स्तर तक कांग्रेस सेवादल को मजबूती देने के लिए सभी को निर्देशित किया साथ ही 6 समितियों का गठन भी सेवादल जोडो अभियान के तहत जो बने है जिसमें स्वास्थ्य सेवा समिति, षिक्षा सेवा समिति, पर्यावरण सेवा समिति, आपातकाल प्रबंधन सेवा समिति, सामाजिक सुरक्षा सेवा समिति, ग्राम विकास सेवा समिति, के तहत जन सेवा समितियों का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ की जानकारी दी गई जो कि कांग्रेस सेवादल के नये स्वरूप को बतलाने का कार्य करेगा वाजपेयी ने कहा कि सेवादल पूरे भारत वर्ष में 10 लाख नये सदस्यों को जोडने का कार्य करेगा वहीं उदबोधन देते हुए, कोतमा विधायक सुनील सराफ ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश को सभी कार्यकर्ताओं को बताया और बिके हुए नेता को सबक सिखाने के लिए उपचुनाव में कांग्रेस को विजयी दिलाने के लिए संकल्पित होने की बात कही वहीं यह भी कहा की आज भाजपा के मंत्री द्वारा कमलनाथ मुख्यमंत्री के कार्यकाल की स्वीकृत कार्यो का भूमि पूजन कराकर श्रेय लेकर उपचुनाव जीतने के लिए एक नया खेल रच रहें है लेकिन जनता सब जानती है और इस उपचुनाव में बिके हुए नेता को चुनाव हराकर सबक सिखाने का कार्य जनता करेगी, सेवादल संभागीय प्रभारी डा. विमल पाण्डेय ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को मार्ग प्रशस्त कराते हुए सेवादल की नितिओं एवं कार्यो को बताया एवं जमीनी स्तर में कार्य करने के लिए लोगो को अपने ओजस्वी भाषण के दौरान सभी को प्रेरित करने का कार्य किया वहीं रमेश द्विवेदी उपचुनाव प्रभारी कांग्रेस सेवादल ने अपने उदबोधन में वाजपेयी का तारीफ करते हुए एक अच्छा मार्गदर्शक बताया व कार्यकर्ताओं को अपनी अनुभव एवं सेवादल के संस्कारों को साझा करने का काम किया कार्यक्रम व अंत में सभी कार्यकर्ताओं को सेवादल की प्रतिज्ञा दिलाई गई समापन के बाद राष्ट्रीय सचिव चन्द्रप्रकाश वाजपेयी प्रेस वार्ता करते हुए मीडिया से मुखातिब हुए कार्यक्रम में पुष्पराजगढ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, कोतमा विधायक सुनील सराफ, विमल पाण्डेय संभागीय प्रभारी कांग्रेस सेवादल अनूपपुर, विधानसभा प्रभारी रमेश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जयप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य विष्वनाथ सिंह, एड. अखिलेश सिंह, प्रदेश सचिव प्रेमकुमार त्रिपाठी, प्रदेश सचिव गीता सिंह बघेल, सुनील कुमार पटेल जिला अध्यक्ष पिछडा वर्ग संगठन, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी, बाबा खान, पुरूषोत्तम चौधरी, एड. वासूदेव चटर्जी, धर्मेन्द्र सोनी, संजय सोनी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जौहर अली, महिला सेवादल अध्यक्ष संध्या वर्मा, यूथ बिग्रेड जितेन्द्र सोनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, जिला सचिव रेखा चौधरी, जिला महामंत्री अरूण तिवारी, ब्लाक संयुक्त सचिव नीलू सिंह गोंड, कोतमा ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र सुखाडिया, प्यारेलाल सेन, भूरा यादव, कमलेश सिंह, आशा वर्मा, रामेश्वर सिंह, तेजवली कोरी, गुंजान सिंह, रामदयाल नायक, मनमोहन सिंह, गणेश राठौर, रामगोपाल राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें वहीं कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक डा. अहसान अली अंसारी ने किया।


Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image