पूर्व सपा नेता अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, लंबे समय से थे बीमार

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन हो गया है. वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. 



राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। अमर सिंह का पिछले 6 महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ महीने से अमर सिंह आईसीयू में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अमर सिंह का खास योगदान रहा है। अमर सिंह 2010 से समाजवादी पार्टी से निकल गए थे। अमर सिंह 1995 में मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आए और कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे के बेदह करीब आ गए। अमर सिंह के बच्चन परिवार से काफी गहरे रिश्ते थे।


Popular posts
सुश्री साक्षी मिश्रा ने यूपीएससी में सफलता अर्जित कर अनूपपुर का नाम रोशन किया ।आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा ने दी बधाई
Image
अनूपपुर की बिटिया का जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयन, माता-पिता बोले बेटी पर है गर्व
Image
परिवारवाद’’,’’वंशवाद’’,’’भाई-भतीजावाद-चाचा-भतीजावाद’’ ’’अधिनायकवाद’’ एवं ’’जातिवाद’’! *लोकतंत्र के लिए खतरनाक? कैसे! कब! और क्यों? निदान!
Image
"मेरा आंदोलन सन 1992 से ही बाज़ार के खिलाफ जारी है " जनता के लिए ऐसी दुर्भावना? निंदनीय है:शेषनारायण राठौर
Image
पेड़ से टकराई बाइक
Image