एकात्म मानव दर्शन के जनक पं दीनदयाल उपाध्याय -- रामलाल रौतेल

बिसाहूलाल के साहस से गिरी कांग्रेस सरकार, छिल्पा में श्रद्धासुमन अर्पित कर , किया चुनाव प्रचार का शंख नाद



अनूपपुर / भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती का कार्यक्रम एक सप्ताह तक सतत आयोजित किया जाएगा। अनूपपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के मुख्य आतिथ्य में ग्राम छिल्पा में 25 सितंबर की शायं 5 बजे से आयोजित पार्टी कार्यकर्ता - पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करके पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अवसर पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित करके चुनाव प्रचार का शंख नाद किया। 


   भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, लालबहादुर जायसवाल, अरुण सिंह अप्पू , सुनील पटेल, मुकेश पटेल के साथ सैकडों लोगों की उपस्थिति मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रौतेल ने कहा कि हम बिसाहूलाल सिंह जी को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने भ्रष्ट, निकम्मी कांग्रेस सरकार को अपने साहस के बूते सड़क पर ला दिया। बिसाहूलाल जी हमारी पार्टी में आए तो हमने उनका हृदय से स्वागत किया है। हमें सामंजस्य बना कर कार्य करना होगा। बेहतरीन सामंजस्य स्थापित होने पर हम भारी मतों से चुनाव जीतेगें। 1980 से बिसाहूलाल जी विधायक रहे । 2003 - 2013 मे दो बार मैं विधायक था। हम मिलकर काम करेंगे तो विकास को डबल इंजन की ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक सेक्टर एवं बूथ स्तर पर पं दीनदयाल जी की जयंती का आयोजन कर रहे हैं। 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विभिन्न सेक्टरों / बूथ स्तर पर पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती का आयोजन किया जाएगा। सारगर्भित विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पं उपाध्याय जी को जनसंघ के तब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया। वे एकात्मक मानववाद के प्रणेता थे। वे भारत केन्द्रित राजनीति के पहले विचारक रहे हैं। उन्होंने संगठन को वैचारिक मजबूती प्रदान की । यह हमारे लिये गर्व का विषय है कि हम वैचारिक रुप से पुष्ट राष्ट्र वादी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। श्री रौतेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश तथा देश में विकास आधारित सरकार का कुशल संचालन कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे गरीब, किसान, मजदूरों, छात्र- छात्राओं के हितों के लिये निरन्तर काम कर रही है। प्रदेश की राजनैतिक दशा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम चुनाव में हैं। अनूपपुर विधानसभा में चुनाव होना है। प्रदेश में सरकार तब रहेगी जब हम अनूपपुर का चुनाव जीतेगें। उन्होंने अपील की कि सभी मतभेदों को भुलाकर भाजपा प्रत्याशी की प्रचण्ड विजय के लिये एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता तथा मोदी - शिवराज सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बूते बिसाहूलाल सिंह की विजय सुनिश्चित है।


 इससे पूर्व मंच को एडवोकेट अरुण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल, सुनील पटेल अशोक मिश्रा, रामविलोक साहू, समय लाल पटेल, लालदास पटेल, सुरेन्द्र पटेल ,रमेश द्विवेदीने संबोधित किया। सभी उपस्थित लोगों ने पं दीनदयाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन सुनील पटेल ने किया जबकि आभार प्रदर्शन डा विष्णु मिश्रा ने किया।


Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image