चीन की हिम्मत नहीं कि भारत को आंख दिखला सके --शिवराज सिंह चौहान

कार्यकर्ताओं, व्यापारियों को किया संबोधित



अनूपपुर / भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है, वह जरुर करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू- कश्मीर से 370 को हटा कर तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या जी मे श्री राम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण प्रारंभ करके इसे शब्दश: साबित किया है। अनूपपुर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के चुनाव प्रचार के लिये पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार व्यक्त किये। उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए इसे व्यापार बोर्ड के माध्यम से दूर करने की बात कही। कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सुश्री मीना सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, सांसद गणेश सिंह, हिमाद्री सिंह, मनीषा सिंह, रामलाल रौतेल, रुपमति सिंह, ब्रजेश गौतम, राजेश पाण्डेय, बुद्धसेन पटेल, नरेन्द्र मरावी, सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, अनिल गुप्ता,विक्रम सिंह, रामदास पुरी, आधाराम वैश्य, ओम प्रकाश द्विवेदी , जितेन्द्र सोनी,राम अवध सिंह, मिथिलेश पयासी, आशुतोष अग्रवाल के साथ सैकडों लोगों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद चैन से नहीं बैठा हूँ । चौथी बार मुख्यमंत्री बना हूँ , यह प्रयास है कि प्रदेश की जनता के लिये सर्वश्रेष्ठ कार्य कर सकूं। उन्होंने कहा कि बिसाहूलाल सिंह को जाने वाला वोट अन्तत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करेगा। कमलनाथ हमेशा पैसों की कमी का रोना रोते रहे‌ । यदि पैसों का रोना रोते रहे तो काहे के मुख्यमंत्री ? प्रदेश को कांग्रेस ने पन्द्रह माह में तबाह और बर्बाद कर दिया।   चौहान ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में बिसाहूलाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। जनता को शीश नवां कर प्रणाम् करते हुए कहा कि जब मैं जनता को प्रणाम् करता हूँ तो यह भी कांग्रेस को पसंद नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रदेश को पन्द्रह माह पीछे पहुंचा दिया, जनता त्राहि त्राहि कर उठी।श्री चौहान ने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि मेडिकल- इंजीनियरिंग जैसी उच्च शिक्षा की फीस मामा भरेगा। कमलनाथ ने बहनों के मुंह से जचकी का लड्डू, मजदूरों से मजदूरी, कन्या विवाह की राशि, मृत शरीर से अंतिम संस्कार की राशि तक छीन ली।  वल्लभ भवन को कमलनाथ ने दलालों का अड्डा बना दिया। आजीविका परियोजना से स्व सहायता समूहों के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाए जाने की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही रोजगार के बहुत से अवसर मिलने वाले है। कोरोना खतम होते ही तीर्थ दर्शन यात्रा प्रारंभ होगी। प्रदेश को कांग्रेस ने तबाह और बर्बाद कर दिया‌ । बिसाहूलाल सिंह को आपका आशीर्वाद प्रदेश को नयी गति प्रदान करेगा। उन्होने व्यापारी बोर्ड का गठन करके व्यापारियों की समस्या दूर करने की बात कही।


Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image