कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा की सरकार बनी - बिसाहूलाल सिंह


अनूपपुर / म प्र में 3 नवम्बर को होने वाले 28 सीटों पर उप चुनाव ऐतिहासिक तथा भाजपा सरकार को स्थिरता देने वाला चुनाव होगा। मंडल जैतहरी मे शुक्रवार, 9 अक्टूबर को आयोजित चार सेक्टरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री तथा म प्र के वरिष्ठ कद्दावर नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने व्यक्त किये। उन्होने कहा कि 4 सेक्टर के 52 बूथ के कार्यकर्ताओं का यह सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है। चुनाव की दृष्टि से जैतहरी मंडल के ये चार सेक्टर के कार्यकर्ता इतिहास रचने जा रहे हैं। म प्र में जब भी उप चुनाव हुए हैं, हमारे कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव जीतने के लिये कार्य करते हैं। आज मप्र में हम सत्ता में हैं लेकिन अल्पमत में हैं। बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा कार्यालय जा कर इस्तीफा दिया। इसलिये इस उप चुनाव का बहुत महत्व है। हमारा यह कर्तव्य है कि प्रदेश में सर्वाधिक मतों से अनूपपुर चुनाव में विजय सुनिश्चित करें।


श्री कुलस्ते ने कहा कि शिवराज सरकार ने पन्द्रह वर्ष तक कार्य करते हुए मध्यप्रदेश में जनता के विकास तथा कल्याण के लिये बहुत से कार्य किये। कमलनाथ सरकार के 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश की गरीब जनता त्राहि- त्राहि कर उठी । भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से कार्यवाही की गयी। म प्र में पहली बार 28 विधानसभाओं में उप चुनाव हो रहे हैं। यह हमारे आस्तित्व की लड़ाई है, सरकार को स्थिरता देने की लडाई है। उप चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद प्रदेश की भाजपा जन कल्याण के शेष कार्य, सभी योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू कर पाएगी।भाजपा नेता एवं उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तथा अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बूते भारतीय जनता पार्टी यहाँ तक पहुंची है। कमलनाथ 15 महीने तक केवल झूठ बोलते रहे। झूठे वायदे करके सरकार बनाई तथा जनता को फरेब - धोखा देकर सरकार चलाते रहे‌ । उन्होंने अपील की कि प्रचण्ड मतों से अनूपपुर की विजय सुनिश्चित करें।प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने कहा कि जब भी देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो आम जनता में यह भरोसा होता है कि अब जन कल्याणकारी योजनाओं का कुशल क्रियान्वयन होगा। बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता की है, वे इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिये काम करेगें। आम जनता से उन्होंने बिसाहूलाल सिंह को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की ।


जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि 2018 मे प्रदेश में बनी कांग्रेस की लंगडी लूली सरकार ने सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बन्द कर दी।वरिष्ठ कद्दावर नेता अनिल गुप्ता ने क्षेत्र की समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यानाकर्षण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूर्व विधायक सुदामा सिंह, डिण्डोरी जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जी, श्यामनारायण शुक्ला, विजय शुक्ला, भीखम राठौर, नवरत्नी शुक्ला, विजय राठौर, राजकुमार मिश्रा, दिनेश राठौर, प्रदीप जैन, आनंद अग्रवाल,विजय शुक्ला,अमर राठौर,रवि राठौर,हेतराम राठौर, शिव राठौर , नरेश नापित के साथ अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई।


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image