फुनगा मंडल सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.


अनूपपुर / प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी 10 अक्टूबर को अनूपपुर आगमन हो रहा है। वे फुनगा में इसी दिन आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।   भाजपा नेता एवं उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान आगामी 10 अक्टूबर, शनिवार को प्रात: 11बजे फुनगा मंडल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। वे भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में विजय की अपील करेंगे। इस हेतु कार्यक्रम की तैयारी जोर - शोर से जारी है।‌उप चुनाव के मध्य मुख्यमंत्री के अनूपपुर आगमन की सूचना से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। इससे उनके मनोबल पर सकारात्मक असर पडने की संभावना है।


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image