प्रदेश कांग्रेस सचिव पद पर हुई संतोष अग्रवाल एड. की नियुक्ति


अनूपपुर/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस सचिव पद पर अनूपपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष अग्रवाल एडवोकेट को नियुक्त किया है।उन्होंने अपेक्षा की है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीया सोनिया गांधी जी की भावनानुसार पार्टी संगठन की मजबूती हेतु प्रदेश स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।ज्ञातव्य हो कि वरिष्ठ नेता संतोष अग्रवाल एडवोकेट लगभग 45 वर्षों से कांग्रेश संगठन के लिए पूरी सक्रियता के साथ कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से निश्चित ही अनूपपुर जिले में एवं प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी।संतोष अग्रवाल एडवोकेट को प्रदेश कांग्रेस सचिव नियुक्त होने पर काफी संख्या में कांग्रेस जनों ने बधाई दी है।जिसमें प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष संजय सोनी, जिला सेवादल अध्यक्ष जौहर अली, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, भगवती शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी, शिव कुमार गुप्ता, डॉ गणेश चटर्जी, चंद्रकांत पटेल, वासुदेव चटर्जी, सरदार करतार सिंह, रामखेलावन राठौर ,राकेश गुप्ता बबलू ,रियाज अहमद, सुशील गुप्ता ,दीपक गुप्ता, पुरुषोत्तम चौधरी, रामाधार बैगा, जिला प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस धर्मेंद्र सोनी ,सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र स्वरूप दुबे, कैलाश गुप्ता, राजीव सिंह. विनय कांत प्रजापति आदि कांग्रेस जनों ने बधाई दी है ।


Comments
Popular posts
विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्योग ने तालाब गहरीकरण वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों किया संचयन।
Image
अनूपपुर थर्मल एनर्जी की पर्यावरणीय लोक सुनवाई सफलता पूर्वक संपन्न, मिला सामुदायिक समर्थन
Image
मजदूरों के सम्मान में भगवा पार्टी मैदान में — मंडीदीप के सफाई कर्मियों को न्याय दिलाने का संकल्प
Image
अस्मिता पर सुनियोजित प्रहार, मजहबी चक्रव्यूह के शिकंजे में बेटियां
Image
पहलगाम हमला ,पर्यटन की धरती पर खून की बारिश
Image