युवा मोर्चा ने भरी हुंकार अबकी बार बिसाहूलाल, भाजपा ने बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत 


अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब अपनी पूरी रणनीति के तहत बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार को लेकर ताकत के साथ उतर चुके हैं चप्पे-चप्पे पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं विधानसभा चुनाव के प्रभारी राजेंद्र शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ स्तर पर अपना मोर्चा संभाल लिए हैं सभी लोगों को बूथ पर काम करने तथा प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करने को कहा गया है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही भाजपा ने अपना पूरा अभियान बूथ स्तर पर फोकस कर दिया है डोर टू डोर संपर्क में मतदाताओं को प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ चुनाव मैदान में दिखाई दे रहे हैं । युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह के नेतृत्व में आज जमुना कॉलरी और भालूमाड़ा में रैली निकालकर जनसंपर्क अभियान किया नारेबाजी के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नगर में भ्रमण करते हुए बिसाहूलाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की तो वही आज अनूपपुर विधान सभा के ग्राम पटना में जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत जन सभा को सम्बोधित किया।मध्यप्रदेश शासन की मंत्री सुश्री मीना सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा अनूपपुर के विकास के लिये एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की स्थायी सरकार रहने के लिये भाजपा की विजय सुनिश्चित है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभाकर सिंह ,देवेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष प्रभाकर सिंह,विस्तारक हेमंत पांडेय,लक्ष्मी नारायण दुबेदी, गणेश पयासी, मथुरा सिंहपूर्व सरपंच,सत्य देव सिंह, बद्री सिंह,धनंजय सिंह,राकेश सिंह ग्राम देवहरा,ग्राम धिरौल, ग्राम पटना कला में जनसंपर्क सुश्री मीना सिंह मंत्री मध्य् प्रदेश शासन द्वारा किया गया तथा पूर्व मंत्री उप चुनाव प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने छोटी-छोटी सभाओ के अलावा कई ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में जन संपर्क करते हुए प्रत्याशी को जिताने के लिए कहा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल ने भी बिसाहूलाल के पक्ष में चुनाव अभियान की कमान संभालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया वहीं भाजपा प्रत्याशी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं को भरोसा दिया कि आने वाले समय में विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा हर वह कार्य पूरा किया जाएगा जो जनहित में होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास के रथ को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे और उन्हें जनता अवसर दें कि वह निरंतर विकास के पथ पर इस जिले को और अनूपपुर विधानसभा को आगे ले जाएं जमुना कॉलरी और भालूमाड़ा में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी प्रदेश मंत्री विक्रम सिंह जितेंद्र भट्ट धीरेंद्र सिंह स्वप्निल पांडे सचिन जयसवाल राजेश गौतम अनूप सिंह हर्षवर्धन सिंह अजय यादव शारदा द्विवेदी सर्वेश पांडे ऋषिकेश सिंह सनी यादव रणविजय सिंह सर्वजीत सिंह रोशन प्रजापति शिशिर त्रिवेदी विक्की सिंह मोनू रुंगटा रवि कोल मनोज पटेल के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने की अपील की


Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image