काँग्रेस को लगा बडा झटका नपा. पसान क्षेत्र अंतर्गत जमुना भालूमाडा के काँग्रेस कार्यकर्ता लिए भाजपा की सदस्यता


अनूपपुर / चुनाव के करीब आते ही मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह नगर के आसपास क्षेत्र में कांग्रेस के लोग कांग्रेस को त्याग कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र अंतर्गत जमुना, भालूमाडा के काँग्रेस कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराए।जमुना क्षेत्र के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आए और अपनी स्वेच्छा से मंत्री बिसाहूलाल सिंह से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।जिसमें प्रमुख रुप से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नेता अशोक पासवान,जुल्फेंकार अंशारी,विनय सोनी,दीपक लोनिया,रोहित,शिव,दीपक चौधरी,सौरभ,हसन अंसारी,पंकज माझी,राकेश,अलगीर अंशारी,शिवाजी,सामिर गुजेर खान,अजम अदिमत,रवि,चंदन सहित काफी लोगों ने मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह से भाजपा की लिए सदस्यता ग्रहण कर ली।भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में सभी का स्वागत किया और होने वाले उपचुनाव में मतदान के दिन भाजपा को मतदान करने के लिए अपील की।इसके पूर्व नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के भालूमाडा में निवासरत कई मुस्लिम समाज के लोगों को भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता मतदान के ठीक पहले दिलाई।भालूमाडा तीन नंबर में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है और यहां पर कांग्रेस का एक बहुत बड़ा वोट बैंक हमेशा रहा है और इसी वोट बैंक में बिसाहूलाल सिंह ने अपने पक्ष में करते हुए मुस्लिम समाज के कई लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कराकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन राजू गुप्ता के प्रयास से कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।रविवार के दिन जमुना कॉलरी भाजपा चुनाव कार्यालय मे खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ,सेक्टर प्रभारी अशोक लाल, उदय प्रताप सिंह,नवल सराफ, राजू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में मुस्लिम समाज से ए.एम.अजीज पूर्व पार्षद, मकसूद, सगीर अहमद ,मोहम्मद हनीफ,गुलाम अहमद,इजहार शेख,इस्लाम,शेख गुलशेर ,शोएब ,मोहम्मद हलीम मोहम्मद इसहाक ,मोहम्मद हकीम, अब्दुल रफीक ,मुमताज अहमद ,मोहम्मद फैजान, इमरान खान ,सोहेल ,मोहम्मद अनीश,मोहम्मद जहीर ,मोहम्मद सफीक ,वकील अहमद, मोहम्मद सदाक के अलावा अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा परिवार में सभी शामिल होने वाले मुस्लिम भाइयों को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया और होने वाले उपचुनाव में मतदान के दिन भाजपा को मतदान करने के लिए अपील की। सभी शामिल लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चुनाव की कमान अपने हाथों में लेकर बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया।जिससे निश्चित ही नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र में कांग्रेस को चुनाव के पूर्व बड़ा झटका लगा है।


Popular posts
अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू : कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला!
Image
बरगवां मेला भूमि में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की दिखावे मात्र की कार्यवाही एक हिस्सा तोड़कर कर ली इतिश्री
Image
जानिए छठ पूजा के बिधि विधान और मुहूर्त
Image
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की लेट लतीफी से बढ़ा जन आक्रोश 29 जून को बैठक कर भगवा बनाएगी रणनीति
Image
भगवा पार्टी ने शहडोल जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता और उमरिया जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी को किया पद मुक्त
Image